फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बॉर्डर' से 'केसरी' तक इन फिल्मों में दिखी वीरों की शौर्य गाथा, 'उरी' की बदौलत बेस्ट एक्टर बने विक्की कौशल

Wed, 08 Jul 2020 09:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 08 Jul 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Border To LOC Kargil War films showcasing the valour of Indian soldiers
युद्ध पर आधारित फिल्में - फोटो : ट्विटर

हाल ही में अजय देवगन ने गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की शहादत पर फिल्म बनाने का एलान किया है। अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी अजय देवगन फिल्म्स और सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग एल एलपी इसे प्रोड्यूस करेगी। भारत में युद्ध पर आधारित फिल्में बनाना कोई नई बात नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध सहित अन्य युद्धों पर कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं और इन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है। चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

Border To LOC Kargil War films showcasing the valour of Indian soldiers
बॉर्डर - फोटो : social media

बॉर्डर

सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर का निर्देशन जे पी दत्ता ने किया था। फिल्म में भारतीय सेना की वीरता दिखाई गई है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध पर बनी थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। शायद यही कारण है कि इस फिल्म को राष्ट्रीय एकीकरण के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का नरगिस दत्त अवॉर्ड भी दिया गया था। तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकी बॉर्डर साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 

Border To LOC Kargil War films showcasing the valour of Indian soldiers
एलओसी कारगिल - फोटो : social media

एलओसी कारगिल

संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, संजय कपूर अभिषेक बच्चन, अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स की इस फिल्म को भी एंटी-पाकिस्तान करार देकर पड़ोसी मुल्क ने बैन कर दिया था। इस फिल्म को भी जे पी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भी कारगिल युद्ध के हालात को बताने की कोशिश की थी।

पढ़ें- Sawan Somvar 2020: आज है सावन का पहला सोमवार, टीवी से फिल्मों तक में जानिए कौन- कौन से सितारे बन चुके हैं भोलेनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Border To LOC Kargil War films showcasing the valour of Indian soldiers
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक साल 2019 के जनवरी महीने में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने भारतीय सेना के मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दमदार अभिनय की वजह से उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। 

विज्ञापन
Border To LOC Kargil War films showcasing the valour of Indian soldiers
केसरी

केसरी

12 सिंतबर 1897 को भारत के सारागढ़ी में हुए महान युद्ध पर आधारित ये फिल्म भारतीय सेना पर बनी सबसे महानतम फिल्मों में से एक है। परतंत्र भारत की सिक्ख रेजीमेंट के 21 सैनिकों ने हजारों पठानों से लोहा लिया और भारत के गौरव को ऊंचा किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे, उनके अपोजिट थीं परिणीति चोपड़ा। इसमें अक्षय कुमार वीर बहादुर हवलदार ईशर सिंह के रोल में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed