फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Bollywood: उत्तराखंड में शूटिंग पर अब मिलेगी तीन करोड़ की मदद, वेब सीरीज के लिए भी आकर्षक मौका

Tue, 07 Nov 2023 08:03 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 07 Nov 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Bollywood get 3 crore for shooting in Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami attractive opportunity for web series
बॉलीवुड हस्तियों के साथ सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुंबई में राज्य की तिजोरी खोल दी। सीएम धामी ने राज्य में आने वाले फिल्म व वेब सीरीज निर्माताओं को ऐसा प्रस्ताव दिया है जिसे शायद ही व नकार सकें। किसी भी हिंदी फिल्म की शूटिंग पर उत्तराखंड सरकार अब तीन करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने जा रही है। ही नहीं, राज्य में वेब सीरीज की शूटिंग करने पर भी इतनी ही रकम देने का एलान उन्होंने मुंबई में कर दिया है।
Bollywood get 3 crore for shooting in Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami attractive opportunity for web series
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धामी ने फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों से मुलाकात करके उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की और मुंबई के लोगों को उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया।  इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम धामी ने फिल्मों को मिलने वाली सब्सिडी को लेकर भी बात की। उत्तराखंड में शूटिंग के लिए अब तक हिंदी फिल्मों की शूटिंग पर 1.50 करोड़ रुपये, क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के लिए 25 लाख रुपये और दूसरे प्रदेशों की क्षेत्रीय भाषा फिल्मों की शूटिंग पर 15 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है।

Bollywood get 3 crore for shooting in Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami attractive opportunity for web series
सीएम धामी जितेंद्र और अर्चना पूरन सिंह के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड में शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए अब फिल्मों के अलावा वेब सीरीज की शूटिंग पर भी अनुदान देने का फैसला किया है। और, फिल्मों को मिलने वाली राशि को भी दोगुना कर दिया है। अब राज्य में हिंदी फिल्मों की शूटिंग करने पर तीन करोड़ रुपये, क्षेत्रीय फिल्मों की शूटिंग पर दो करोड़ रुपये और वेब सीरीज की शूटिंग पर तीन करोड़ रूपये की सब्सिडी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood get 3 crore for shooting in Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami attractive opportunity for web series
सीएम धामी के साथ विवेक अग्निहोत्री और हिमानी शिवपुरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान निर्माताओं और निर्देशकों से सुझाव भी मांगे कि किस तरह से उत्तराखंड फिल्म उद्योग को और बढ़ावा मिल सकता है। धामी ने इस बात की भी घोषणा की कि अगर कोई उत्तराखंड में शूटिंग के लिए स्टूडियो खोलना चाहता है तो उसे 50 लाख, थियेटर खोलने के लिए 25 लाख रुपये और पोस्ट प्रोडक्शन स्टुडियो के लिए 25 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। शूटिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम व्यवस्था शुरू किए जाने के अलावा उन्होंने ये भी बताया कि शूटिंग के लिए आने वाली प्रोडक्शन टीम को होटल में ठहरने के लिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा और शूटिंग के दौरान सुरक्षा का पूरा इंतजाम रखा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed