{"_id":"634d4c6195ca2c13fb1788c1","slug":"bollywood-gossips-arvind-trivedi-used-to-call-himself-arun-govil-brother-in-law-know-the-story-behind-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Gossips: खुद को अरुण गोविल का जीजा बताते थे अरविंद त्रिवेदी, जानें एक्टर से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Gossips: खुद को अरुण गोविल का जीजा बताते थे अरविंद त्रिवेदी, जानें एक्टर से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 18 Oct 2022 09:07 AM IST
सार
ग्लैमर से भरी फिल्मी दुनिया के चर्चे अक्सर लोगों की जुबां पर रहते हैं। मनोरंजन जगत के किस्से और कहानियों के बारे में फिल्मी गलियारों में जिक्र होता ही रहता है।
विज्ञापन
1 of 4
Bollywood Gossips
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्लैमर से भरी फिल्मी दुनिया के चर्चे अक्सर लोगों की जुबां पर रहते हैं। मनोरंजन जगत के किस्से और कहानियों के बारे में फिल्मी गलियारों में जिक्र होता ही रहता है। लोग भी चकाचौंध से भरी इस दुनिया के किस्से और कहानियों के बारे में जाने के लिए काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में लोगों की इसी दिलचस्पी को देखते हुए अमर उजाला ने एक बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसे पढ़कर आप सिर्फ हैरान ही नहीं बल्कि चौंक भी जाएंगे। इसी क्रम में सीरीज की अगली कड़ी में आज बात करेंगे रामानंद सागर की रामायण में दो अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में-
2 of 4
अरुण गोविल,अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : Social media
अपने जमाने के मशहूर पौराणिक शो रामायण में राम और रावण के किरदार में नजर आए एक्टर अरुण और अरविंद असल जिंदगी में एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड साझा करते थे। रील लाइफ के विपरीत दोनों ही कलाकार असल जिंदगी में एक-दूसरे के काफी करीब थे और गहरे मित्र भी थे। रावण के किरदार से देशभर में मशहूर हुए अरविंद त्रिवेदी बीते साल दुनिया को अलविदा कह गए। अभिनेता जाने से दुखी उनके दोस्त अरुण गोविल ने अरविंद से जुड़े कई किस्सों को याद करते हुए उनके बारे में बातचीत की थी।
एक इंटरव्यू में अरुण गोविल ने उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि अरविंद त्रिवेदी खुद को अरुण गोविल का जीजा बताते थे। अरुण ने बताया कि उन दोनों की मुलाकात रामायण के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उनकी धीरे-धीरे बातचीत होनी शुरू हो गई थी। एक दिन जब अरुण गोविल ने अरविंद को बताया कि वह मेरठ से हैं तो अरविंद ने कहा कि आप तो मेरी ससुराल से हैं। इस हिसाब से तो मैं आपका जीजा हुआ। अरविंद त्रिवेदी की यह बात अरुण गोविल कोकुछ खास समझ नहीं आई। ऐसे में वह उन्हें संदेह भरी निगाह से देखने लगे।
असमंजस में पड़े अरुण गोविल की शंका दूर करते हुए अरविंद ने उन्हें समझाया कि धर्म ग्रंथों और मेरठ के इतिहास को देखें तो उसमें इस बात का जिक्र मिलता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी मेरठ से थी। मयदावन ने मेरठ को अपनी राजधानी बनाया था। ऐसे में यदि आप मेरठ से हैं, तो इसके अनुसार रावण की भूमिका निभाने के नाते मैं आपका जीजा हुआ। इस हिसाब से तो आप सीरियल में अपने ही जीजा का वध करने वाले हैं। इस बात को लेकर दोनों कलाकार अक्सर हंसा करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।