फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiccha Sudeep: प्रिया को गिटार बजाकर किच्चा सुदीप ने किया था इंप्रेस, ऐसे टूटने से बचा था दोनों का रिश्ता

Tue, 18 Oct 2022 09:03 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 18 Oct 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
Know about Kiccha Sudeep Love Story with wife Priya Radhakrishna on their 23rd wedding anniversary
किच्चा सुदीप, प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ वर्सेज बॉलीवुड की आग भड़काने वाले कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार किच्चा सुदीप किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।  किच्चा सुदीप कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड स्टार्स में से एक हैं, जो दक्षिण से लेकर हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी काफी प्रचलित हैं। सुपरस्टार ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान स्टारर फिल्म 'दबंग 3' में विलेन का रोल निभाकर भी वाहवाही लूटी थी। अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले किच्चा सुदीप एक समय में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुके हैं। फिल्म स्टार किच्चा सुदीप ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया के साथ शादी रचाई थी। एक वक्त था जब इनकी शादी टूटने की कगार पर आ खड़ी हुई थी। बाद में दोनों ने एक खास वजह से पैचअप किया और आज यह कपल एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़ा हुआ है।   आज यानी 18 अक्तूबर को अभिनेता अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मना रहे हैं, ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं...

Know about Kiccha Sudeep Love Story with wife Priya Radhakrishna on their 23rd wedding anniversary
किच्चा सुदीप, प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा सुदीप और प्रिया राधाकृष्णन ने भी बाकी फिल्मी सितारों की तरह ही लव मैरिज की थी। उनकी पहली मुलाकात कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दरअसल, सुपरस्टार किच्चा सुदीप उसी ड्रामा कॉलेज में एक्टिंग की क्लासेस ले रहे थे, जहां प्रिया पढ़ा करती थीं।  कॉलेज में साथ पढ़ते-पढ़ते ही किच्चा सुदीप और प्रिया में दोस्ती हो गई थी। कहा जाता है उस वक्त प्रिया को इंप्रेस करने के लिए किच्चा सुदीप गिटार प्ले किया करते थे और प्रिया उनकी आवाज में गाने सुनना काफी पसंद करती थीं। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं लगा। 
Yashoda Release Date: यशोदा की रिलीज डेट का हुआ एलान, जानिए किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी सामंथा की फिल्म

Know about Kiccha Sudeep Love Story with wife Priya Radhakrishna on their 23rd wedding anniversary
किच्चा सुदीप, प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म स्टार किच्चा सुदीप ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया के साथ शादी रचाई थी। एक वक्त था जब इनकी शादी टूटने की कगार पर आ खड़ी हुई थी। बाद में दोनों ने एक खास वजह से पैचअप किया और आज ये कपल एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़ा हुआ है। जानिए कैसी थी फिल्म स्टार की लव लाइफ। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश थे और अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे। बता दें दोनों की सान्वी नाम की एक बेटी भी है, लेकिन साल 2015 में एक ऐसी खबर आई, जिससे न केवल फैंस बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री भी हिल गई थी।
Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Kiccha Sudeep Love Story with wife Priya Radhakrishna on their 23rd wedding anniversary
किच्चा सुदीप और प्रिया अपनी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जाता है शादी के कुछ वर्षों बाद ही दोनों के बीच लड़ाइयां होनी शुरू हो गई थीं, जिनसे तंग आकर दोनों ने अलग होने का मन बना लिया था। किच्चा सुदीप और प्रिया ने शादी के 14 साल बाद यानी 2015 में एक-दूसरे को तलाक देने का फैसला कर लिया था और कोर्ट में केस भी डाल दिया था। बता दें कि तलाक की अर्जी दाखिल करने से पहले ही दोनों अलग रहने लगे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह जोड़ा करीब चार साल से अलग रह रहा था लेकिन अपनी बेटी की वजह से दोनों को साथ आना पड़ता था। हालांकि दोनों ही अपनी बेटी सान्वी सुदीप से काफी करीब थे। शादी के बाद तलाक के केस के दौरान दोनों ने महसूस किया कि वो अपनी बेटी और एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे, जिसके बाद इन दोनों ने अपने कदम पीछे खींच लिए थे। साल 2017 में प्रिया ने तलाक की अर्जी वापस ले ली थी और यह कपल एक खुशहाल जिंदगी जी रहा है।
कार्तिक से पहले किन-किन एक्टर्स को ऑफर हुए पान मसाले के विज्ञापन, जानिए किसने ठुकराया किसने अपनाया ऑफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed