फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनंदन की वापसी पर बॉलीवुड खुश और सिद्धू के पाक पर बयान सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Fri, 01 Mar 2019 08:31 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 Mar 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Bollywood happy after returning abhinandan and sidhu speak on pak Here is Top Entertainment news
अभिनंदन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनंदन के लिए बॉलीवुड खुश

इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान शुक्रवार को रिहा करेगा। सूत्रों के अनुसार, वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा। अभिनंदन के वापस लौटन पर बॉलीवुड स्टार्स ने खुशी जताई है। विवेक ओबरॉय ने लिखा कि हम सभी अपने बहादुर दिलवाले का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं तापसी पन्नू ने लिखा- यह वास्तव में मेरे चेहरे पर मुस्कान लाया है।
Bollywood happy after returning abhinandan and sidhu speak on pak Here is Top Entertainment news
फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

आज बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका-छिपी' एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में कृति सेनन लिव इन में रहने का ऑफर देती हैं। हालांकि, दोनों लिव इन में रहने भी लगते हैं, लेकिन बात परिवार तक पहुंच जाती है। हालांकि, परिवार वालों को लगता है कि उन्होंने शादी कर ली है। वहीं दूसरी फिल्म 'सोन चिड़िया' चंबल के डकैतों के जीवन पर बनी है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया हैं।

Bollywood happy after returning abhinandan and sidhu speak on pak Here is Top Entertainment news
manmohan desai - फोटो : social media

मनमोहन देसाई कमर्शियल फिल्मों के दिग्गज डायरेक्टर माने जाते थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दी हैं। 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले मनमोहन देसाई की आज पुण्यतिथि है। मनमोहन देसाई की लव स्टोरी किसी ट्रैजेडी से कम नहीं है। वो एक्ट्रेस नंदा से बेइंतहा प्यार करते थे और नंदा भी उनसे प्यार करती थीं। नंदा के शर्मीले स्वभाव की वजह से मनमोहन उनसे अपने प्यार का इजहार करने में झिझकते रहे। कुछ समय बाद मनमोहन देसाई ने जीवनप्रभा देसाई से शादी कर ली। 

पढ़ें: इस डायरेक्टर के प्यार में जिंदगी भर कुंवारी रहीं नंदा, सगाई के बावजूद नहीं हो पाई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood happy after returning abhinandan and sidhu speak on pak Here is Top Entertainment news
sidhu, imran khan - फोटो : social media

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी तारीफ में ट्वीट किया। उन्होंने कहा है कि मैं उन नेताओं के खिलाफ खड़ा हूं जो मतभेदों का गला घोंटने पर तुले हैं। बहस को शांत कराने के लिए साइबर सेना और गुंडों की बैसाखी के सहारे राजनीति कर रहे हैं। हालांकि सिद्धू के इस बयान से कांग्रेस ने अपना कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।

पढ़ें: सिद्धू ने फिर से की पाक पीएम की तारीफ, अभिनंदन की रिहाई की खबर पर किया ये मैसेज

विज्ञापन
Bollywood happy after returning abhinandan and sidhu speak on pak Here is Top Entertainment news
आलोक नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
मीटू के तहत यौन शोषण के मामले में आरोपी आलोक नाथ को एक फिल्म मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में वह एक जज की भूमिका में नजर आएंगे। आलोक नाथ इस फिल्म में यौन उत्पीड़न पर कड़ा प्रहार करते दिखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed