फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda-Sunita Love Story: पहले तकरार, फिर इंकार और आखिर में प्यार, कुछ ऐसी है हीरो नंबर वन की प्रेम कहानी

Tue, 25 Feb 2025 04:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 25 Feb 2025 04:02 PM IST
सार

पिछले दिनों गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई इंटरव्यू में बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी साझा की। कब और कैसे हुआ था गोविंदा और सुनीता को प्यार? विस्तार से जानिए। 

विज्ञापन
Bollywood Hero Number 1 Govinda Love Story With Wife Sunita Ahuja
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लगभग 37 साल हो चुके हैं। इस बॉलीवुड कपल की लव मैरीज हुई थी। हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपनी लव स्टोरी के बारे में एक इंटरव्यू में जिक्र किया था। इनकी लव स्टोरी बिल्कुल फिल्मी रही है, जानिए। 

Bollywood Hero Number 1 Govinda Love Story With Wife Sunita Ahuja
गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1

गोविंदा के मामा के घर पर मिले 
गोविंदा के मामा और सुनीता की बहन की शादी हुई थी। ऐसे में सुनीता अपनी बहन के घर आया करती थी और गोविंदा अपने मामा के साथ ही रहा करते थे। वह तीन साल तक मामा के पास रहे। यही पर इन दोनों की मुलाकात होती थी। लेकिन सुनीता और गोविंदा को पहली नजर में प्यार नहीं हुआ। इनकी लव स्टोरी में वैसे ही उतार-चढ़ाव रहे, जैसे किसी हिंदी फिल्म में होते हैं। 

Bollywood Hero Number 1 Govinda Love Story With Wife Sunita Ahuja
गोविंदा और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

खूब हुआ करता था झगड़ा 
सुनीता और गोविंदा शुरुआत में एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। सुनीता ने अपने इंटरव्यू में बताया कि गोविंदा विरार का देसी लड़का था और वह हाई सोसायटी में रहने वाली लड़की। ऐसे में इनके विचार एक-दूसरे नहीं मिलते थे। ये दोनों आपस में खूब लड़ा करते थे। गोविंदा को सुनीता का वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Hero Number 1 Govinda Love Story With Wife Sunita Ahuja
गोविंदा और सुनीता - फोटो : सोशल मीडिया

जब प्यार का अहसास हुआ 
गोविंदा और सुनीता में बस एक ही बात कॉमन थी कि दोनों को डांस से प्यार था। गोविंदा के मामा दोनों को डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए मोटिवेट करते थे। कई बार फैमिली फंक्शन में डांस कॉम्पिटिशन होता तो सुनीता इसमें जीत जाती। एक बार तो सुनीता ने कहा था कि गोविंदा को डांस करना उन्होंने ही सिखाया है। आगे चलकर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

विज्ञापन
Bollywood Hero Number 1 Govinda Love Story With Wife Sunita Ahuja
गोविंदा और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
परिवार ने पकड़ लिया लव लेटर 
प्यार हुआ तो गोविंदा और सुनीता ने एक-दूसरे को खूब लव लेटर लिखे। इन लव लेटर को पहुंचाने का काम सुनीता का भाई किया करता था। एक दिन एक लव लेटर, गोविंदा की मां के हाथ लगा। इस लेटर में सुनीता ने गोविंदा से शादी करने का जिक्र किया। यह बात घरवालों को पता चली, सबकी रजामंदी से दोनों का रिश्ता कबूल हो गया। 11 मार्च 1987 को ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सुनीता और गोविंदा के दो बच्चे हैं, यश और टीना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed