फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Hit Jodi: पर्दे पर आते ही छा गई इन सितारों की जोड़ी, ब्लॉकबस्टर के साथ रच दिया इतिहास

Sun, 10 Dec 2023 11:27 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 10 Dec 2023 11:27 PM IST
सार

फिल्म 'एनिमल' के लिए पहली बार बनी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऐसी ही कुछ अन्य ऑनस्क्रीन जोड़ियां भी हैं, जिन्होंने पहली मूवी से ही धमाल मचा दिया।

विज्ञापन
Bollywood Hit Jodi These Couple Won the Heart in First Try Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Ranbir Shraddha
बॉलीवुड की हिट जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारों की केमिस्ट्री पर्दे पर खासा चर्चित है। लोग इन जोड़ियों को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, बीते कुछ समय में कुछ फ्रेश जोड़ियों ने पर्दे पर अपना दमखम दिखाया है। वहीं, फैंस ने भी इन जोड़ियों का खासा वेलकम कर, प्यार जताते हुए इनकी फिल्म को हिट की श्रेणी में ला दिया है। तो आइए जान लेते हैं, बीते कुछ समय में पर्दे पर आने और छा जाने वाली कुछ फ्रेश जोड़ियों के बारे में-

Bollywood Hit Jodi These Couple Won the Heart in First Try Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Ranbir Shraddha
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म रिलीज के नौ दिन के भीतर ही दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं, इस मूवी में रणबीर कपूर के अपोजिट अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। रणबीर और रश्मिका ने पहली बार स्क्रीन साझा किया, बावजूद इसके लोगों ने इस जोड़ी पर बेशुमार प्यार लुटाया है। 

Bollywood Hit Jodi These Couple Won the Heart in First Try Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Ranbir Shraddha
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

मार्च के महीने में रिलीज हुई लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, इसमें पहली बार साथ नजर आई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसी का नतीजा रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने में सफल रही। 

Salaar: पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'सालार' को लेकर दिया अपडेट, पांच भाषाओं में अभिनेता ने पूरी की फिल्म की डबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Hit Jodi These Couple Won the Heart in First Try Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Ranbir Shraddha
शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्टन विक्रम बत्रा के साहस की कहानी दिखाने वाली फिल्म 'शेरशाह' में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म में दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया। साथ ही सिड-कियारा को भी स्क्रीन साझा कर एक-दूजे से इस कदर प्यार हो गया कि इन्होंने रियल लाइफ में भी शादी रचा ली।

Controversies: विवादों से है इन साउथ हसीनाओं का गहरा नाता, लिस्ट में रश्मिका मंदाना से लेकर नयनतारा तक शामिल

विज्ञापन
Bollywood Hit Jodi These Couple Won the Heart in First Try Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Ranbir Shraddha
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2022 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को पहली दफा स्क्रीन साझा करते देखा गया था। वहीं, दर्शकों ने इस जोड़ी का दिल खोलकर वेलकम किया और अब इन दोनों को फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में वापस साथ देखा जाना है।

Animal: 'हर भारतीय बेनकाब हो गया...,' एनिमल के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed