फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ ही नहीं इन फिल्मों में भी दिखी छोटे शहरों की झलक, कहानी का बने अहम हिस्सा

Fri, 16 May 2025 01:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 16 May 2025 01:53 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्ममेकर्स अब सिर्फ अपनी कहानियों को बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रख रहे हैं। छोटे शहरों के बैकड्रॉप पर बनी बेहतरीन कहानियां भी दर्शकों को देखने को मिली हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में, जिनमें देश के छोटे शहरों के रंग-ढंग, लोग और किस्से-कहानियां दिखीं। 
 

विज्ञापन
Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी वाराणसी के एक प्रेमी जोड़े की है। फिल्म जरूर टाइम लूप पर है लेकिन इस कहानी के साथ वाराणसी शहर की खूबसूरत झलक भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। ‘भूल चूक माफ’ के अलावा भी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें छोटे शहरों की झलक मिली और ये कहानी का अहम हिस्सा भी बने। जानिए ऐसी ही कुछ हिंदी फिल्मों के बारे में। 

Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan
बरेली की बर्फी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बरेली की बर्फी 
अश्विनी अय्यर तिवारी ने फिल्म ‘बरेली की बर्फी (2017)’ निर्देशित की थी। फिल्म की कहानी बरेली की एक लड़की बिट्टी मिश्रा (कृति सेनन) की थी। इस फिल्म में राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना भी नजर आए। इस कहानी में बरेली शहर, वहां की भाषा और लोगों का मस्तमौला मिजाज नजर आया। 

Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan
फिल्म 'तनु वेड्स मनु' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

तन्नू वेड्स मनु
कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘तनु वेड्स मनु(2011)’ में भी कानपुर का रंग-ढंग दिखा। फिल्म को आनंद एल रॉय ने निर्देशित किया था। निर्देशक ने फिल्म की कहानी को कानपुर शहर के साथ बड़ी की शानदार ढंग से दिखाया था। इस फिल्म में आर माधवन, जिम्मी शेरगिल जैसे एक्टर्स भी अहम किरदार में नजर आए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan
टॉयलेट एक प्रेम कथा - फोटो : इंस्टाग्राम

टॉयलेट एक प्रेम कथा 
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘टायॅलेट एक प्रेम कथा(2017)’ में तो उत्तर प्रदेश के एक छोटे से नंदगांव की कहानी को दिखाया गया। फिल्म की कहानी का मकसद गांव-देहातों में खुले में शौच की आदत में सुधार लाना था। श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भूमि पेडनेकर ने अक्षय कुमार के किरदार की पत्नी का रोल किया था।  

विज्ञापन
Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan
दम लगा के हईशा - फोटो : इंस्टाग्राम

दम लगा के हइशा 
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘दम लगा के हइशा(2015)’ में 1995 के हरिद्वार को दिखाया गया था। हरिद्वार के घाट, गंगा जी और 90 के दशक का रंग-ढंग इस फिल्म में नजर आया। उस दौर के गाने भी इस फिल्म में सुनने को मिले। इस फिल्म को शरत कटारिया ने निर्देशित किया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed