मनोरंजन जगत के सितारों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सेलेब्स के करोड़ों चाहने वाले उनकी हर एक एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रखते हैं। हालांकि, इन सितारों को भी किसी न किसी पर क्रश रहा है, जिसका खुलासा कर इन्होंने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी। आइए आपको आपके चहेते स्टार्स के क्रश के बारे में बताते हैं-
Stars Crush: करोड़ों दिलों पर राज करने वाले ये सितारे भी हैं किसी के दीवाने, सरेआम कर चुके हैं खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ हसीना सामंथा रुथ प्रभु बीते दिनों करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान सामंथा ने खुलासा किया था कि उन्हें बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पर क्रशहै। वह उनकी एक्टिंग से खासा प्रभावित हैं। साथ ही वह उनके हर अंदाज को काफी ज्यादा पसंद करती हैं।
नागा चैतन्य ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान नागा ने खुलासा किया था कि सुष्मिता सेन उनकी पहली क्रश रही हैं। नागा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरा पहला सेलिब्रिटी क्रश शायद सुष्मिता सेन हैं।' चैतन्य ने यह भी खुलासा किया कि जब वह पूर्व मिस यूनिवर्स से मिले थे तो उन्होंने यह बात उनके साथ साझा की थी।
Subhash Ghai: सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को बताया बुरा अभिनेता, जानिए शाहरुख खान और अमिताभ के बारे में क्या कहा
जान्हवी कपूर ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में खुलासा किया था कि वह राहुल खन्ना को स्टॉक करती हैं। उन्होंने यह भी कहा, 'मुझे लगता है कि उनमें एक उत्साह है। उनके पास ऊर्जा है। मुझे लगता है कि वह हॉट हैं।' जान्हवी उस शो का हिस्सा थीं, जिसमें सारा अली खान उनके साथ काउच साझा करती नजर आई थीं।
Throwback: नानी जया का मजाक उड़ाने के लिए 'कभी खुशी कभी गम' देखते हैं अगस्त्य, बिग बी की फिल्में नहीं आती समझ
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 2011 की रोमांटिक कॉमेडी 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से डेब्यू किया और मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि उन्हें सैफ अली खान पर क्रश है। परिणीति चोपड़ा ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के सामने सैफ अली खान पर अपने क्रश के बारे में खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें बॉलीवुड में अपनी जबरिया जोड़ी ढूंढने का मौका मिले तो वह किसे चुनेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, 'अगर मुझे मौका मिला तो मैं अपनी जबरिया जोड़ी बनाने के लिए सैफ अली खान को जरूर किडनैप करूंगी। मैंने हमेशा उनकी प्रशंसा की है। मैंने करीना से भी इसका जिक्र किया है और वह इस बात से बिल्कुल सहमत हैं कि मैं उनकी प्रशंसा करती हूं।'
Anu Aggarwal: 'मैं युवा थी जो अकेली...,' महेश भट्ट के साथ रिश्ते की खबरों पर अनु अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी