फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न उम्र की सीमा हो: कोई अभिनेता 45 तो कई 50 की उम्र में बने पिता, लिस्ट में संजय दत्त-सैफ अली भी शामिल

Thu, 30 Sep 2021 10:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 30 Sep 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: Irrespective of age this actor became a father in middle age
अभिनेता अधेड़ उम्र में बने पिता - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे में जो देर से शादी करने या अपने पार्टनर के बीच उम्र के अंतर के चलते बढ़ती उम्र में पिता बने हैं। संजय दत्त से लेकर शाहरुख खान तक फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता है, जिन्होंने 40 साल की उम्र का पड़ाव पार करने के बाद पिता बनने का सुख महसूस किया। बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं, जो उम्र की परवाह किए बिना अधेड़ उम्र में पिता बने हैं। आइए जानते हैं वो एक्टर कौन से हैं-

 

सैफ अली खान

हाल ही में फिल्म भूत पुलिस में नजर आए एक्टर सैफ अली खान इस साल चौथी बार पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने 39 साल की उम्र में 21 फरवरी 2021 में अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया। अपने दूसरे बेटे की पैदाइश के वक्त सैफ अली खान 50 साल की उम्र के थे। बता दें कि सैफ को अपनी पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम है।

 

Bollywood: Irrespective of age this actor became a father in middle age
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त 51 साल की उम्र में पिता बने। उनकी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त ने साल 2010 में जुड़वा बच्चों शाहरान और इकरा को जन्म दिया था। इससे पहले भी पहली पत्नी ऋचा शर्मा से संजय दत्त की एक बेटी तृषला दत्त हैं जिनकी उम्र 33 साल है। बता दें कि संजय की पहली पत्नी ऋचा की मौत साल 1996 में ब्रैन ट्यूमर से हुई थी।

Bollywood: Irrespective of age this actor became a father in middle age
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने साल 2005 में अपनी असिस्टेंट डायरेक्टर किरण राव से शादी की थी। इस शादी के 6 साल बाद वह साल 2011 में बेटे आजाद के पिता बने थे। उस समय उनकी उम्र 48 साल थी। इससे पहले रीना दत्ता से उनकी पहली शादी से आमिर को दो बच्चे ईरा और जुनैद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Irrespective of age this actor became a father in middle age
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय साल 2012 में दूसरी बार बेटी नितारा के पिता बने थे। इस समय अक्षय की उम्र 45 साल थी। नितारा से पहले अक्षय के एक बेटे आरव हैं, जिनका जन्म 2002 में हुआ था।

विज्ञापन
Bollywood: Irrespective of age this actor became a father in middle age
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान 48 साल की उम्र में  सरोगेसी के जरिए तीसरी बार पिता बने। उनके बेटे अबराम का जन्म साल 2013 में हुआ था। इनके अलावा शाहरुख के दो बच्चे आर्यन और सुहाना हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed