फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali: रणबीर-आलिया की संतान के आगमन पर होगी असली दिवाली, रणधीर कपूर ने बताई इस साल पार्टियों की अंदरूनी कहानी

Sun, 23 Oct 2022 04:21 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
bollywood Kapoor family to celebrate real Diwali after birth of Ranbir and Alia Bhatt child
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta

हिंदी सिनेमा की सबसे पुराने परिवार यानी कि कपूर खानदान में दिवाली के असली धमाके कोई चार हफ्ते बाद होंगे। ये वही समय होगा जब आलिया भट्ट के बच्चे का जन्म होने की संभावना जताई जा रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की संतान का इंतजार कर रहे कपूर खानदान ने इस साल दिवाली बहुत ही संयत तरीके से मनाने का फैसला किया है और इसके तहत अलग अलग घरों में हो रहे दिवाली मिलन समारोहों में सिर्फ परिवार के लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। इन दिवाली मिलन समारोहों की शुरुआत रविवार रात सैफ अली खान और करीना कपूर के घर से होगी।

bollywood Kapoor family to celebrate real Diwali after birth of Ranbir and Alia Bhatt child
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

दो साल पहले कपूर खानदान के सबसे ऊर्जावान सितारे रहे ऋषि कपूर के निधन के बाद कपूर खानदान में जश्नों का सिलसिला इस साल अप्रैल महीने में हुई रणबीर कपूर की शादी के बाद से ही शुरू हुआ है। इन दोनों की पहली संतान का जन्म अगले महीने 20 नवंबर के आसपास हो सकता है। आलिया ने अपनी पहली संतान को उसी रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में जन्म देने का फैसला किया है, जहां रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को आखिरी सांसें ली थीं।

bollywood Kapoor family to celebrate real Diwali after birth of Ranbir and Alia Bhatt child
करीना कपूर,सैफ अली खान - फोटो : insta

मुंबई में इन दिनों हर तरफ दिवाली पार्टियों का सिलसिला जारी है। दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते फीके रहे त्योहारों के बाद इस साल की दिवाली पहला ऐसा बड़ा त्यौहार है जिसमें सितारे एक दूसरे के घर जाकर दिवाली की शुभकामनाएं एक दूसरे को दे रहे हैं। अब तक मुंबई में जो प्रमुख दिवाली जलसे हो चुके हैं, उनमें आयुष्मान खुराना, रमेश तौरानी, कृति सैनन, तापसी पन्नू, एकता कपूर और भूमि पेडनेकर के घर पर हुई पार्टियां प्रमुख रही हैं। ऱविवार शाम करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर पर दिवाली पार्टी होने जा रही है, लेकिन इसमें फिल्म इंडस्ट्री के बाकी सितारों को आमंत्रित नहीं किया गया है। सैफ, करीना की ये पार्टी सिर्फ परिवार के सदस्यों तक सीमित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood Kapoor family to celebrate real Diwali after birth of Ranbir and Alia Bhatt child
कपूर फैमिली - फोटो : social media

इस बारे में तफ्तीश करने पर पता चला कि कपूर खानदान अलग अलग घरों पर रविवार से लेकर भैया दूज तक अलग अलग मौकों पर मिलेगा। किसी के घर पर दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया है तो किसी के घर पर रात्रि भोजन का। परिवार के वरिष्ठ सदस्य और करीना के पिता रणधीर कपूर के मुताबिक, ‘कपूर परिवार की ये दिवाली पार्टियां सिर्फ परिवार के लोगों तक ही सीमित रहेंगी। हम अलग अलग घरों में मिल जरूर रहे हैं लेकिन ये पार्टी नहीं बल्कि एक तरह का दिवाली मिलन कार्यक्रम है।’

विज्ञापन
bollywood Kapoor family to celebrate real Diwali after birth of Ranbir and Alia Bhatt child
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कपूर परिवार के करीबी बताते हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की संतान होने के बाद ही इस परिवार ने असली दिवाली धमाका मनाने की तैयारी कर रखी है। परिवार के परिचितों व रिश्तेदारों में में कुछ लोगों का देहांत होने की वजह से भी दिवाली के ये आयोजन काफी सामान्य रखे जा रहे हैं। इनमें किसी तरह का धूम धड़ाका न करने के निर्देश सभी पारिवारिक सदस्यों को रणधीर कपूर की तरफ से दिए जाने की सूचना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed