फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LGBTQ Based Films: इन पांच फिल्मों में दिखाया एलजीबीटीक्यू समुदाय का संघर्ष, कलाकारों ने एक्टिंग से जीता दिल

Sun, 23 Oct 2022 03:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 23 Oct 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
bollywood films based on lgbtq community shubh mangal zyada saavdhan badhaai do ek ladki ko dekha
फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले लाखों लोग हैं और इनमें अलग-अलग तरह के दर्शक हैं। कुछ लोगों को रोमांस पर आधारित फिल्में पसंद हैं तो कुछ लोग सीधा क्राइम पसंद करते हैं। अपने दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड के मेकर्स हर जोनर की फिल्में बनाते हैं। बॉलीवुड में कई मौके पर समलैंगिक रिश्तों पर फिल्में बनाई गई हैं। इन फिल्मों में मनोरंजन के साथ LGBTQIA+ समुदाय के रूढ़ीवादी चित्रण को दिखाया गया है, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया है। आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं। 

loader
bollywood films based on lgbtq community shubh mangal zyada saavdhan badhaai do ek ladki ko dekha
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा - फोटो : सोशल मीडिया
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
सोनम कपूर की यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें सोनम ने स्वीटी चौधरी का किरदार निभाया था। फिल्म में सोनम समलैंगिक थीं और पंजाबी परिवार से ताल्लुख रखती थीं। इस फिल्म में सोनम की पार्टनर के रूप में रेजिना कैसेंड्रा नजर आई थीं और उन्होंने कुहू का किरदार निभाया था। LGBTQIA+ समुदाय की छवि को दिखाने का यह काफी साहसी प्रयास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood films based on lgbtq community shubh mangal zyada saavdhan badhaai do ek ladki ko dekha
डेढ़ इश्किया - फोटो : सोशल मीडिया
डेढ़ इश्किया
साल 2014 में फिल्म 'डेढ़ इश्किया' रिलीज हुई थी, जिसमें माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी भी एलजीबीटीक्यू समुदाय पर आधारित थी। फिल्म में माधुरी और हुमा दोनों की रिलेशनशिप में दिखी थीं।
bollywood films based on lgbtq community shubh mangal zyada saavdhan badhaai do ek ladki ko dekha
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
शुभ मंगल ज्यादा सावधान
आयुष्मान खुराना ने हमेशा सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों पर काम किया है और साल 2020 में उनकी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' रिलीज हुई थी, जो समलैंगिक प्रेम कहानी पर आधारित थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ जितेंद्र कुमार नजर आए थे और दोनों समलैंगिक के रूप में नजर आए थे। फिल्म में दोनों परिवार को अपने रिश्ते पर विश्वास दिलाने का प्रयास करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
bollywood films based on lgbtq community shubh mangal zyada saavdhan badhaai do ek ladki ko dekha
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया
बधाई दो
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, जिसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'बधाई दो' रिलीज हुआ था। यह फिल्म भी एलजीबीटीक्यू समुदाय पर आधारित थी। फिल्म की कहानी में भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की शादी होती है। लेकिन भूमि समलैंगिक के किरदार में हैं और वह किसी और से प्यार करती हैं। अब दोनों कैसे इस शादी को आगे बढ़ाते हैं और क्या-क्या परेशानी आती है। इस बारे में फिल्म में दिखाया गया है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed