फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: विक्की कौशल से पहले इन 3 सुपरस्टार्स के साथ रहे हैं कटरीना के रिश्ते, रह चुकी हैं लिवइन रिलेशन में

Fri, 12 Nov 2021 02:20 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 12 Nov 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: Katrina's relationship with these 3 superstars before Vicky Kaushal
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। कटरीना किस डिजाइनर का लहंगा पहनेंगी या फिर कहां शादी होगी, हनीमून पर जाएंगे या नहीं जैसी तमाम खबरों के बीच अब भी कटरीना और विक्की कौशल चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब कटरीना अपना दिल किसी को दे बैठी हों। विक्की कौशल से पहले भी कटरीना का नाम कई सुपरस्टार्स के साथ जुड़ चुका है। यहां तक कि बात शादी तक आते आते टूट गई है। कटरीना ने सिर्फ इन एक्टर्स से दिल नहीं लगया, बल्कि खुलम खुल्ला अपने प्यार का इजहार भी किया है। इनमें से एक एक्टर के साथ वह लंबे समय तक लिव इन रिलेशशिप में भी रह चुकी हैं। चलिए जानते हैं किन सुपरस्टार्स के लिए धड़का था कटरीना का दिल।

Bollywood: Katrina's relationship with these 3 superstars before Vicky Kaushal
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
कटरीना को बॉलीवुड में जमाने में सबसे बड़ा योगदान सलमान खान का ही है। साल 2005 में आई फिल्म 'मैने प्यार क्यूं किया' में दोनों ने साथ काम किया था और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। दोनों को अक्सर साथ में ही स्पॉट किया जाता था। सलमान के घर के हर फंक्शन में कटरीना कैफ जरुर नजर आती थीं। दोनों का अफेयर काफी लंबे समय तक चला। लोगों को जब लग रहा था कि सलमान कटरीना से शादी करने वाले हैं तभी दोनों के बीच दूरियों की खबर आने लगी और कटरीना का नाम दूसरे एक्टर्स के साथ जुड़ने लगा था।

Bollywood: Katrina's relationship with these 3 superstars before Vicky Kaushal
रणबीर कपूर, कटरीना कैफ - फोटो : फाइल फोटो

रणबीर कपूर 
सलमान के बाद कटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। यहां तक की कटरीना को कपूर खानदान के व्हॉट्सऍप ग्रुप में भी एड कर दिया गया था। दोनों साथ में कई ट्रिप्स पर जाते दिखाई देने लगे। यहां तक की दोनों लंबे वक्त तक लिव इन में भी साथ रहे। शादी की खबरों के बीच दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद कटरीना को अक्सर दुखी देखा जाने लगा। रणबीर से अलग होकर कटरीना पूरी तरह टूट गई थी और उन्हें इस रिश्ते से बाहर आने में समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Katrina's relationship with these 3 superstars before Vicky Kaushal
कटरीना कैफ-अक्षय कुमार

अक्षय कुमार
एक वक्त ऐसा था जब कटरीना का नाम अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ने लगा था। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी हिट माना जाता था। वह नमस्ते लंडन, सिंह इस किंग और वैलकम में साथ काम कर चुके थे। इस बीच दोनों की नजदीकियों की खबरे सामने आने लगी। लेकिन इसका असर अक्षय कुमार की शादीशुदा जिंदगी पर होने लगा, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरियां बना लीं। दोनों ने साथ में 10 सालों तक साथ काम नहीं किया। अब दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी मे साथ में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Bollywood: Katrina's relationship with these 3 superstars before Vicky Kaushal
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल से शादी की खबरें
माना जा रहा है कि कटरीना और विक्की कोशल का रोका हो चुका है और दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं कटरीना कहती नजर आईं थी कि पहले भी उनकी शादी की खबरें उड़ चुकी हैं। जबकि कहा जा रहा है कि राजस्थान में उनकी शादी की तैयारियां जोरो शोरों से शुरू हो चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed