सब्सक्राइब करें

गीतकार को नहीं मिलता रीमिक्स गानों के लिए क्रेडिट, अपने हक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे समीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 13 Apr 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Lyricist Sameer and Javed Akhtar is Upset From Remix Songs Credit Not Given Says He Will Fight in Court
समीर अंजान - फोटो : Social Media

पुराने गानों के रीमिक्स बनना आजकल आम बात हो गई है। नए गानों से ज्यादा तो इन दिनों पुराने गाने दोबारा चर्चा में आ गए है। पुराने गानों में तोड़ा बदलाव कर उन्हें दोबारा से जनता के सामने पेश करने को गाने का रीमिक्स वर्जन कहते हैं। लेकिन गानों के रीमिक्स होने पर अब गाने के मूल संगीतकार और लिरिक्स राइटर को आपत्ति होने लगी है। हाल ही में इस बारे में लिरिक्स राइटर समीर अंजान ने बताया है।

Trending Videos
Bollywood Lyricist Sameer and Javed Akhtar is Upset From Remix Songs Credit Not Given Says He Will Fight in Court
sameer anjaan

मशहूर लिरिक्स राइटर समीर अंजान ने इस कॉन्सेप्स पर नाराजगी जाहिर की है। समीर का कहना है कि उन्हें इस बात से आपत्ति है कि रीमिक्स गानों में मूल लेखक को कभी श्रेय नहीं दिया जाता। ना ही उन्हें उसके लिए पैसे मिलते हैं। उनका कहना है कि वो इस बारे में जावेद अख्तर से बात करेंगे और कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। समीर इस बात से इतने खफा हैं कि उन्होंने सीधे कोर्ट में इस मामले को उठाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Lyricist Sameer and Javed Akhtar is Upset From Remix Songs Credit Not Given Says He Will Fight in Court
समीर अंजान - फोटो : Social Media

समीर ने पीटीआई से बात करते हुए इस बारे में बताया है। समीर ने कहा है, 'जो हो रहा है, ठीक नहीं हैं। हम इसके पूरी तरह से खिलाफ हैं और हम इसके खिलाफ लड़ने के लिए अदालत जाने की योजना बना रहे हैं। हमने उन्हें (संगीत कंपनियों) एक खास फिल्म के लिए अधिकार दिया है, लेकिन वे इसका रीमिक्स तैयार कर रही हैं, गानों का अलग-अलग फिल्मों में इस्तेमाल कर रही हैं। मैंने जावेद अख्तर से बात की है, क्योंकि वह आईपीआरएस के प्रमुख हैं और हम सब अदालत जाने पर विचार कर रहे हैं।'

Bollywood Lyricist Sameer and Javed Akhtar is Upset From Remix Songs Credit Not Given Says He Will Fight in Court
समीर अंजान - फोटो : Social Media

आगे समीर कहते हैं, 'सिर्फ यही हल है, अन्यथा वे इसे नहीं रोकेंगे।' बता दें समीर के दिलबर दिलबर गाने को भूषण कुमार की अगुवाई वाली टी सीरीज ने जॉन अब्राहम की 2019 में आई फिल्म बटला हाउस में पुनः निर्मित किया। इसे लेकर समीर ने कहा, 'उन्होंने शब्बीर अहमद को इसका श्रेय दिया, जिन्होंने शुरू की सिर्फ दो पंक्तियां लिखी हैं। बाकी सारा मेरा मूल काम था। भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को कैसे मालूम चलेगा कि इसका मूल लेखक कौन है?'

विज्ञापन
Bollywood Lyricist Sameer and Javed Akhtar is Upset From Remix Songs Credit Not Given Says He Will Fight in Court
Masakali 2.0 - फोटो : twitter

आगे समीर ने ये भी बताया कि संगीत कंपनियां उन्हें एक रुपया भी नहीं देती हैं। यह अनैतिक है। गौरतलब है कि हाल ही में दो रीमिक्स गानों को लेकर भी इसी तरह के विवाद सामने आए थे। हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'मसकली 2.0' और बादशाह और जैकलीन का गाना 'गेंदा फूल'। मसकली गाने का विरोध तो खुद एआर रहमान ने किया है। उन्हें ये गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed