{"_id":"6871396fe00c1ecc640aa50d","slug":"bollywood-movies-based-on-gangster-maalik-gangs-of-wasseypur-shootout-at-lokhandwala-satya-2025-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gangster Movies: गैंगस्टर पर आधारित शानदार फिल्में, 'मालिक' से लेकर कई फिल्मों के नाम हैं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gangster Movies: गैंगस्टर पर आधारित शानदार फिल्में, 'मालिक' से लेकर कई फिल्मों के नाम हैं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:01 PM IST
सार
Bollywood Movies: गैंगस्टर पर आधारित इन फिल्मों ने न सिर्फ गैंगस्टर दुनिया को पर्दे पर जीवंत किया, बल्कि दर्शकों को उस दौर की सच्चाई से भी रूबरू कराया। क्या आपने इनमें से कोई फिल्म देखी है? कौन सी आपको सबसे ज्यादा पसंद आई?
विज्ञापन
1 of 6
मालिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में गैंगस्टर पर आधारित फिल्में हमेशा से दर्शकों को रोमांचित करती रही हैं। इन फिल्मों में एक्शन और इमोशन का ऐसा तड़का होता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। आज राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' भी सिनमाघरों में रिलीज हुई है, जो गैंगस्टर पर आधारित है। आइए, नजर डालते हैं पांच ऐसी मशहूर गैंगस्टर फिल्मों पर...
2 of 6
मालिक
- फोटो : एक्स
मालिक
आज राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'मालिक' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। मालिक एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पुलकित ने किया है। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं किया।
3 of 6
गैंग्स ऑफ वासेपुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @nfaiofficial
गैंग्स ऑफ वासेपुर
2012 में रिलीज हुई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हर किसी को पसंद आई थी। अनुराग कश्यप की यह दो हिस्सों वाली फिल्म कोयला माफिया और गैंग युद्ध की कहानी बयान करती है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ऋचा चड्ढा जैसे सितारों ने इसे यादगार बना दिया। इसकी वास्तविक कहानी आज भी चर्चा में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई'
- फोटो : सोशल मीडिया
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई
अजय देवगन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी है। इसकी कहानी 1970 के दशक के गैंगस्टर सुल्तान मिर्जा और शोएब खान के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी कहानी और गाने आज भी लोगों के जेहन में हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शूटआउट एट लोखंडवाला
- फोटो : यूट्यूब
शूटआउट एट लोखंडवाला
फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' 1991 में मुंबई के लोखंडवाला में हुई असली पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़ पर आधारित है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और संजय दत्त के दमदार अभिनय ने इस फिल्म को एक्शन प्रेमियों के बीच मशहूर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।