फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LGBTQ Based Movies: बॉलीवुड की ये पांच फिल्में एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रति बदल कर रख देंगी आपका नजरिया

Sat, 26 Feb 2022 12:53 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Momosexuality Can Change Mentality Towards LGBTQ
समलैंगिक और ट्रांसजेंडर के रिश्तों को दर्शाती हुई फिल्में - फोटो : यूट्यूब

देश में भले ही समलैंगिक रिश्तों के कोर्ट ने मान्यता दे दी हो, लेकिन फिर भी समाज के प्रति उनका नजरिया और सोच अभी भी नहीं बदली है। इसी तरह से किन्नरों को लेकर भी लोगों में एक अलग रूढ़िवादी मानसिकता अभी भी बनी हुई है। इसी वजह से  एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को समाज में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, हालांकि हिंदी सिनेमा अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा से ही इन मुद्दों उठाता रहा है। वैसे तो ज्यादातर देखा जाता है कि लीक से हटकर विषयों पर बनी फिल्मों को कम ही दर्शक मिलते हैं, लेकिन कई ऐसी फिल्में रहीं जिन्होंने समलैंगिक संबंधों और किन्नरों के प्रति समाज का नजरिया बदलने की कोशिश की और हिट भी रहीं। आज नजर डालेंगे ऐसी ही फिल्मों पर जो एलजीबीटीक्यू समाज के प्रति लोगों का नजरिया बदलती हैं।

Bollywood Movies Based on Momosexuality Can Change Mentality Towards LGBTQ
फायर फिल्म - फोटो : यूट्यूब

फायर-1996
दीपा मेहता की फिल्म फायर साल 1996 में आई थी। शायद यह बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म रही होगी जिसमें समलैंगिकता के मुद्दे को मेनस्ट्रीम में उठाया गया था। 90 के दशक में बनी इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास थीं। उस समय में ऐसे मुद्दों को लेकर लोगों की मानसिकता और भी ज्यादा जड़ थी और यही वजह थी कि लेस्बियन रिश्तें को दर्शाने वाली इस फिल्म को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।

Bollywood Movies Based on Momosexuality Can Change Mentality Towards LGBTQ
दरमियां फिल्म - फोटो : यूट्यूब
दरमियां-1997

कल्पना लाजिमी की बनी फिल्म दरमियां में किरण खेर और आरिफ जकारिया मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में ट्रांसजेंडर के दर्द को और समाज में उसके संघर्ष को बखूबी दिखाया गया था। ये फिल्म एक्ट्रेस और उसके किन्नर बेटे के जीवन पर आधारित थी। ट्रांसजेंडर के मुद्दों को दिखाने वाली फिल्म दरमियां को साल 1997 में रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Momosexuality Can Change Mentality Towards LGBTQ
तमन्ना फिल्म - फोटो : youtube

तमन्ना-1997
निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म तमन्ना में मूल रूप से थर्ड जेंडर के प्रति समाज के नकारात्मक पहलू को दर्शाया गया था। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता परेश रावन ने एक किन्नर का किरदार निभाया था जो एक बच्ची (पूजा भट्ट) को पालते हैं। साल 1997 में आई इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Momosexuality Can Change Mentality Towards LGBTQ
अलीगढ़ फिल्म - फोटो : यूट्यूब

अलीगढ़ 2016-
हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रामचंद्र सिरसा की कहानी दिखाई गई थी, जो एक गे थे। यह फिल्म समलैंगिक रिश्ते के मुद्दों को दिखाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रूढ़िवादी लोगों के चलते किसी के जीवन पर किस तरह से नकारात्मक असर पड़ता। साल 2016 में आई मनोज वाजपेयी की इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed