दिल्ली के रोहिणी जिले के रोहिणी कोर्ट में हुए गैंगवार हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया। शुक्रवार दोपहर कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस पेशी के दौरान वकील की ड्रेस पहने हुए दो लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। रोहिणी कोर्ट में हुई इस घटना को देखने के बाद आपको उन फिल्मों की याद आ जाएगी जिसमें कोर्ट रूम के अंदर इस तरह के सीन बड़े पर्दे पर दर्शाये जा चुके हैं। आपको इस घटना को देखकर लगेगा कि ऐसा ही कुछ आप बड़े पर्दे पर फिल्मों में देख चुके हैं।
बॉलीवुड: इन फिल्मों में चली कोर्ट रूम में हुआ हमला, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में सच हुआ फिल्मी सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्व: प्राइड एंड ऑनर
सलमान खान ने इस फिल्म में अर्जुन राणावत की भूमिका निभाई थी। जो पेशे से एक पुलिस ऑफिसर होते हैं, लेकिन अपनी बहन के साथ हुए हादसे की वजह से वो सब कुछ चुपछाप सहता हैं। लेकिन अदालत में जब वकील(अनुपम खेर) अर्जुन की बहन पर सवाल उठाता है तो अर्जुन उर्फ सलमान खान कोर्ट में हमला कर देता है।
मेहंदी
मेहंदी फिल्म में रानी मुखर्जी और फराज खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक शादी के बंधन में बंधे एक ऐसे रिश्ते की कहानी है जिसमें सिर्फ धोखा ही धोखा है। जब इन दोनों के तलाक का केस कोर्ट में पहुंचता है तो रानी के फिल्म में पिता भरे कोर्ट के बीच निरंजन चौधरी (फराज खान) को इस केस को वापस लेने के लिए बंदूक दिखाते हुए नजर आते हैं।
क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता
गोविंदा की फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता लोगों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे हमेशा झूठ बोलने वाले गोविंदा जब सच में मुजरिम के खिलाफ सबूत इक्कठा करके सच बोलता है तो मुजरिम बने शाहबाज खान उन पर भरी अदालत के सामने हमला बोल देते हैं। इसी के साथ एक सीन में वकील बने गोविंदा भी हाथों में आग लगाकर एक गवाह को डराते हुए नजर आते हैं।
सलाखें
सनी देओल को जब फिल्म सलाखें में बाइज्जत रिहा किया जाता है तो वो एकदम से गुस्से में आ जाते हैं और जो वकील उन्हें बचाता है वो भरे कोर्ट के सामने उन्हीं पर हमला कर देते हैं। जज के सामने वो वकील को खूब मारते हैं।

कमेंट
कमेंट X