Bollywood: बॉलीवुड में एक ही नाम से दो बार बनीं ये फिल्में, लिस्ट में जुड़ा 'ज्वेल थीफ' का भी नाम
Bollywood Movies with the Same Title: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में हैं जो एक नाम से दो बार बन चुकी हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में विस्तार से जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दोस्ताना' नाम की फिल्म ने अलग-अलग दशक में दोस्ती और प्यार की कहानी को अलग ढंग से बयां किया। 1980 में राज खोसला की 'दोस्ताना' एक गंभीर एक्शन-ड्रामा थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा ने दो दोस्तों की भूमिका निभाई थी। फिल्म का गाना 'बने चाहे दुश्मन ज़माना हमारा' और अमिताभ की दमदार अदाकारी ने इसे सुपरहिट बनाया। दूसरी ओर, 2008 की 'दोस्ताना' एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसे तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया था। अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में दोनों को एक अपार्टमेंट पाने के लिए समलैंगिक जोड़े का नाटक करते हुए दिखाया गया था।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन बनेंगे इच्छाधारी नाग, फिल्मों में जितेंद्र-श्रीदेवी भी निभा चुके हैं ऐसे किरदार
'एजेंट विनोद' नाम जासूसी थ्रिलर की फिल्म थी जो साल 1977 में रिलीज हुई थी। दीपक बहरी के निर्देशन में बनी 'एजेंट विनोद' में महेंद्र संधू ने एक जासूस की भूमिका निभाई थी। इसके उलट, साल 2012 में श्रीराम राघवन की 'एजेंट विनोद' में सैफ अली खान ने रॉ एजेंट विनोद का किरदार निभाया था, जो एक वैश्विक आतंकी साजिश को रोकता है। करीना कपूर, विदेशी लोकेशन्स और शानदार संगीत के बावजूद यह फिल्म फ्लॉप रही थी।
'इंतकाम' की कहानी बदले की भावना के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। साल 1969 में आर के नय्यर की 'इंतकाम' एक सस्पेंस थ्रिलर थी, जिसमें साधना और संजय खान जैसे सितारे नजर आए थे। साधना का शानदार अभिनय और सस्पेंस ने इसे हिट बनाया। दूसरी ओर, 1988 में राजकुमार कोहली की 'इंतकाम' एक एक्शन फिल्म थी, जिसमें सनी देओल नजर आए थे। 80 के दशक की जोरदार शैली और सनी के डायलॉग्स ने इसे फैंस में लोकप्रिय बनाया, लेकिन यह फिल्म औसत रही।
साल 1969 में आई यश चोपड़ा की 'इत्तेफाक' एक सस्पेंस थ्रिलर थी, जिसमें राजेश खन्ना ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था जो एक हत्या के मामले में फंस जाता है। यह फिल्म अपने ट्विस्ट और सधे हुए कथानक की वजह से अपने समय में हिट रही। दूसरी ओर, साल 2017 में अभय चोपड़ा की 'इत्तेफाक' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा थे। यह एक मर्डर मिस्ट्री थी, जिसमें दो अजनबी एक डबल मर्डर केस में उलझते हैं। आधुनिक प्रस्तुति और ट्विस्ट ने इसे सराहना दिलाई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफल नहीं रही।