फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं। 17 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में रानी मुखर्जी मां की भूमिका में नजर आई हैं। दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी ओपनिंग ली है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मां की भूमिका को सिल्वर स्क्रीन पर बखूबी निभा चुकी हैं।
Bollywood: बड़े पर्दे पर इन अभिनेत्रियों ने मां के संघर्ष बखूबी दिखाया, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म मॉम में श्रीदेवी लीड रोल में नजर आई थीं। इसमें सजल अली, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना जैसे सितारों ने काम किया था। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में श्रीदेवी के किरदार को लोगों ने काफी सराहा था। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया था।
Satish Kaushik: अनुपम खेर ने शेयर किया सतीश की पत्नी का पोस्ट, शशि ने लिखा- पीएम की सांत्वना से मिली शक्ति
साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, बिग बी की मां का रोल विद्या बालन ने किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसका निर्देशन आर बल्कि ने किया था।
Ram Charan: विराट कोहली की बायोपिक में दिखेंगे राम चरण? एक्टर बोले- मैं उनके जैसा दिखता भी हूं
इस लिस्ट में निल बट्टे सन्नाटा का नाम भी शामिल है। फिल्म की कहानी मां बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म में स्वरा भास्कर को मां के किरदार में लोगों की काफी तारीफ मिली थी। इसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था।
Raveena Tondon: महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना और राशा, बेटी की सफलता के लिए अभिनेत्री ने टेका माथा
इंग्लिश-विंग्लिश में भी श्रीदेवी मां के रोल में नजर आई थीं। इस किरदार को उन्होंने दमदार अंदाज में निभाया था। समीक्षकों के साथ दर्शकों को भी उनकी अदाकारी काफी अच्छी लगी थी। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया था।
Ranbir Kapoor: शादी के बाद रणबीर कपूर का हाल बेहाल, लड़ाई होने पर ऐसा कर देती हैं पत्नी आलिया