कपलि शर्मा इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ज्विगाटो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों कपिल अपनी इस फिल्म को लेकर प्रमोशन में व्यस्त थे। हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद भी कॉमेडियन इसका प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर-कॉमेडियन ने फिल्म में अपने रोल को लेकर खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने अपनी पॉकेट मनी को लेकर भी बात की है, कि किस प्रकार उसके लिए मेहनत किया करते थे।
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने पॉकेट मनी के लिए किन जगहों पर किया काम, जानकर हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी मोटी जगहों पर कपिल ने किया काम
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह से वह अपनी पॉकेट मनी जुटाते थे। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में वह पॉकेट मनी के लिए हर तरह के छोटे बड़े काम किया करते थे।
पॉकेट मनी के लिए कपिल ने किए यह काम
कपिल शर्मा ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया कि खुद को कैसे इस रोल से कनेक्ट कर पाए थे। कपिल कहते हैं कि मुझे बहुत से लोग पूछते हैं कि आप इस किरदार में घुसे कैसे? मैं कहता हूं कि मैं अभी तक इस किरदार से निकल ही नहीं पाया हूं, क्योंकि मैंने भी बहुत से छोटे बड़े काम किए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कोका कोला में काम किया है, उसके बाद मैंने एसटीडी, पीसीओ बूथ, हालांकि अब तो बंद हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने कपड़ों की फैक्ट्री में भी काम किया है। मैंने अपनी पॉकेट मनी के लिए कई तरह के छोटे बड़े काम किए हैं। मुझे अच्छा लगता था कि पैसे खुद कमाने हैं, तो मैंने जब यह कहानी सुनी तो मैंने खुद को आसानी से कनेक्ट किया।
Swara Bhasker: विदाई के दौरान भावुक हुईं स्वरा भास्कर, फूट फूट कर रोईं एक्ट्रेस
डिलीवरी बॉय पर आधारित है फिल्म
ज्विगाटो डिलीवरी बॉय की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म उनके जीवन से जुड़े संघर्षों को दिखाती है। कपिल शर्मा की इस फिल्म ने पहले दिन 42 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, अगले दिन इसकी कमाई में काफी उछाल आया था, दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़ कर 66 लाख तक पहुंच गई थी।
नशे की लत ने तबाह किया इन सितारों का करियर
डिलीवरी करने वाले लोगों को फिल्म ने किया प्रभावित
कपिल शर्मा इन दिनों अपने सबसे पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो में नजर आ रहे हैं। यह इस शो का चौथा सीजन है। इस शो के साथ- साथ उन्होंने अपनी फिल्म ज्विगाटो की भी शूटिंग की थी। हालांकि फिल्म को अभी तक दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है, लेकिन इस फिल्म ने डिलीवरी करने वाले लोगों को खासा प्रभावित किया है।
साड़ी में टीना दत्ता की अदाओं ने धड़काया फैंस का दिल