फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swara Bhasker: विदाई के दौरान भावुक हुईं स्वरा भास्कर, फूट फूट कर रोईं एक्ट्रेस

Sun, 19 Mar 2023 03:58 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker Fahad Ahmad Wedding Actress Crying At Her Vidai Video Viral on social Media
Swara Bhasker Fahad Ahmad Wedding - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की है। एक्ट्रेस ने यह शादी दिल्ली में 13 मार्च को अपने करीबी दोस्तों और माता पिता की मौजूदगी में की है। शादी के बाद एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस की विदाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही हैं

Swara Bhasker Fahad Ahmad Wedding Actress Crying At Her Vidai Video Viral on social Media
Swara Bhasker Fahad Ahmad Wedding - फोटो : सोशल मीडिया

विदाई के दौरान रोते हुए नजर आईं स्वरा
हाल ही में स्वरा भास्कर की विदाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी ज्यादा इमोशनल नजर आ रही हैं। उस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है और वह अपने ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस के साथ पति फहाद और उनकी मां इरा भी दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो किसी आकाशवाणी ने साझा किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है-स्वरा के आंसू देखकर मुझे भी रोना आ रहा है, कृपया कमजोर दिल वाले ना देखें।

Swara Bhasker Fahad Ahmad Wedding Actress Crying At Her Vidai Video Viral on social Media
Swara Bhasker Fahad Ahmad Wedding - फोटो : सोशल मीडिया

पिता ने विदाई पर कही यह बात
स्वरा की विदाई को लेकर एक्ट्रेस के पिता ने भी ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है-इस पल को साझा करने के लिए धन्यवाद सजिनी जैसा कि स्वरा भास्कर की शादी  खत्म होने पर पहुंची है । हां 'कठोर' कमांडर के पास फ्रेम से बाहर रहने का अच्छा कारण था। यह वास्तव में एक ' खड़ूस पिता' के लिए भी भावनात्मक रूप से खास पल है.. 'विदाई' हमारे प्रिय की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker Fahad Ahmad Wedding Actress Crying At Her Vidai Video Viral on social Media
Swara Bhasker Fahad Ahmad Wedding - फोटो : सोशल मीडिया

ससुराल में हुआ स्वरा का स्वागत
आपको बता दें कि शनिवार के दिन एक्ट्रेस की अपने घर से विदाई हुई थी, जिसके बाद वह देर रात को बरेली पहुंची थी। बरेली पहुंचने पर उनके ससुराल वालों ने जोरों शोरों से स्वागत किया है। उस दौरान आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया था। 

बिकिनी लुक में इन स्टारकिड्स ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

विज्ञापन
Swara Bhasker Fahad Ahmad Wedding Actress Crying At Her Vidai Video Viral on social Media
Swara Bhasker Fahad Ahmad Wedding - फोटो : सोशल मीडिया

छह जनवरी को हुई थी कोर्ट मैरिज
हाल ही में एक्ट्रेस ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस दौरान पार्टी में कई राजनेताओं ने शिरकत की थी, जिसमें अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, शशि थरूर, जया बच्चन जैसे नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने छह जनवरी को फहाद संग कोर्ट मैरिज की थी। 

Suniel shetty: हेरा फेरी 3 से कमबैक करने के लिए तैयार हैं सुनील शेट्टी, लेकिन सता रहा है इस चीज का डर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed