फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gehraiyaan: लव ट्राएंगल पर बनी इन फिल्मों ने जीता दर्शकों का दिल, अब दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' पर टिकीं निगाहें

Thu, 10 Feb 2022 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 10 Feb 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Bollywood movies silsila , arth, guide and astitva that features love triangle
लव ट्राएंगल मूवीज - फोटो : social media

हमारे बॉलीवुड के दर्शक हमेशा से हीं ट्रॉयंगल लव स्टोरी को अहमियत देते हैं। ज्यादातर ट्राएंगल लव स्टोरी पर बनी फिल्में हिट ही होती है। दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा-स्टारर गहराइयां 11 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जो कॉम्प्लेक्स मॉडर्न रिलेशनशिप्स की कहानी बयां करती है। इस फिल्म की रिलीज से पहले हम आपको बॉलीवुड की पांच रिलेशनशिप ड्रामा पर बनी मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें लव ट्राएंगल देखने को मिला।

Bollywood movies silsila , arth, guide and astitva that features love triangle
सिलसिला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिलसिला
शायद इस तरह के रिश्तों को दिखाने वाली सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है सिलसिला। स्वर्गीय यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन, संजीव कुमार और शशि कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। साल 1981 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ का रेखा के साथ अफेयर दिखाया गया था, जबकि अमिताभ की शादी को 7 साल हो चुके हैं।

Bollywood movies silsila , arth, guide and astitva that features love triangle
अर्थ

अर्थ 
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित यह फिल्म, सिलसिला के एक साल बाद रिलीज हुई थी। इसमें कुलभूषण खरबंदा और शबाना आजमी ने मुख्य मूमिका निभाई थी और स्मिता पाटिल और राज किरण ने सहायक किरदारों के तौर पर काम किया था। कहा जाता है कि यह फिल्म आंशिक रूप से परवीन बाबी के साथ महेश भट्ट के अफेयर से प्रेरित थी। इस फिल्म में इंदर, एक महत्वाकांक्षी निर्देशक, एक सफल अभिनेत्री कविता के साथ रिश्ते में होता है, जो अपनी पत्नी पूजा को छोड़ देता है। पूजा अपने पति की बेवफाई के बाद अपने अस्तित्व को खोजने निकल पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood movies silsila , arth, guide and astitva that features love triangle
अस्तित्व - फोटो : social media

अस्तित्व 
महेश मांजरेकर निर्देशित यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तब्बू और सचिन खेडेकर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म अपने समय के प्रचलन से काफी आगे थी। इसकी कहानी में श्रीकांत पंडित अपनी पत्नी अदिति के साथ किराए के मकान में संघर्षरत जीवन व्यतीत कर रहे हैं। व्यस्त रहने के कारण श्रीकांत अदिति को पर्याप्त प्यार और स्नेह नहीं दे पाता है, जिसकी वजह से वह अपने संगीत शिक्षक के साथ अफेयर कर बैठती है।

विज्ञापन
Bollywood movies silsila , arth, guide and astitva that features love triangle
गाइड - फोटो : Social media

गाइ़ड
गाइड, विजय आनंद द्वारा निर्देशित और देव आनंद द्वारा निर्मित 1965 की भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में वहीदा रहमान और देव आनंद ने मुख्य भूमिका निभाई थी। एक पर्यटक गाइड एक दुखी विवाहित महिला से मिलता है जो नृत्य करना चाहती है। उसकी प्रेरणा से वह एक सफल नर्तकी बन जाती है लेकिन सफलता आदमी के दिमाग को भ्रष्ट कर देती है। गाइड उस समय की बहुत ही सफल फिल्म थी। इसमें देव आनंद और वहीदा रहमान के बीच दिखाए गए प्यार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed