फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल्कि का बेबी बंप देख करीना ने खुद को बताया गाय तो संजय ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, पांच खबरें

Wed, 16 Oct 2019 08:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 16 Oct 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood news Capsule Kareena Kalki Surbhi Jyoti Kangana Narayana Murthy Ashwiny Tabu Sanjay
बॉलीवुड न्यूज कैप्सूल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...

Bollywood news Capsule Kareena Kalki Surbhi Jyoti Kangana Narayana Murthy Ashwiny Tabu Sanjay
करीना और कल्कि - फोटो : सोशल मीडिया

कल्कि के बेबी बंप पर करीना का रिएक्शन
करीना कपूर खान अपने रेडियो शो 'वट वुमेन वॉन्ट' के दूसरे सीजन के साथ तैयार हैं। ऐसे में  करीना ने हाल ही में कल्कि का इंटरव्यू किया। इस इंटरव्यू के अलावा भी दोनों एक्ट्रेसेस मीडिया के सामने आए और पोज दिए। ऐसे में दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।  वीडियो में जब करीना कल्कि से मिलती हैं तो उनसे पूछती हैं, 'कौन सा महीना चल रहा है?'  इस पर कल्कि कहती हैं छटवां। ये सुनकर करीना बोलती हैं, 'आपका बेबी बंप तो बहुत छोटा है। मैं तो गाय जैसी हो गई थी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#kareenakapoorkhan poses with pregnant #kalkikoechlin today for her chat show #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Bollywood news Capsule Kareena Kalki Surbhi Jyoti Kangana Narayana Murthy Ashwiny Tabu Sanjay
सुरभि ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सोनम गुप्ता बेवफा है' में नजर आएंगी सुरभि ज्योति
टीवी शो नागिन 3 से सभी से दिल में जगह बनाने वालीं सुरभि ज्योति जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। सुरभि फिल्म सोनम गुप्ता बेवफा है से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।  इस फिल्म में सुरभि के साथ मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल लीड रोल में होंगे। बता दें कि सुरभि इक कुड़ी पंजाब दी, मुंडे पटियाला दे जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood news Capsule Kareena Kalki Surbhi Jyoti Kangana Narayana Murthy Ashwiny Tabu Sanjay
kangana ranaut - फोटो : instagram

प्रोडक्शन हाउस की तैयारी में कंगना रनौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब अपना प्रोडक्शन हाउस लाने की तैयारी में हैं। वो जनवरी 2020 में अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करेंगी। इस बारे में कंगना ने कहा कि वो प्रोडक्शन हाउस की मदद से छोटे बजट की फिल्मों पर ध्यान देंगी। इसके साथ ही उनमें से किसी में भी वो खुद काम नहीं करेंगी बल्कि दूसरे टैलेंट्स को मौका देंगी। बातचीत में कंगना ने फिल्म जजमेंटल है क्या की बात करते हुए कहा कि वो फिल्म मेरे बिना दस करोड़ के बजट में बनती तो वो 40 करोड़ के साथ ब्लॉकबस्टर होती।

विज्ञापन
Bollywood news Capsule Kareena Kalki Surbhi Jyoti Kangana Narayana Murthy Ashwiny Tabu Sanjay
एन आर नारायण मूर्ति

एनआर नारायणमूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति पर बनेगी फिल्म
निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने इन्फोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति पर फिल्म बनाने का एलान किया है। फिल्म में मूर्ति की जिंदगी के साथ ही साथ देश के लिए उनके योगदान को दिखाया जाएगा। फिल्म को नीतेश तिवारी, महावीर जैन और अश्विनी अय्यर तिवारी प्रोड्यूस करेंगे। बता दें कि फिल्म का टाइटल 'मूर्ति' रखा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed