यशराज फिल्म्स के अपनी इस साल रिलीज होने वाली सारी फिल्मों की रिलीज डेट घोषित किए जाने के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तैयार हो चुकी या करीब करीब तैयार हो चुकी फिल्मों की रिलीज डेट होने की भगदड़ मच गई है। शुक्रवार को दिन भर एक के बाद एक नई फिल्मों की रिलीज की तारीखें घोषित होती रहीं। और, शाम होते होते हालात ये बने हैं कि अगले छह महीनों के तमाम बड़े शुक्रवार पर बड़ी फिल्मों का कब्जा हो चुका है। आइए देखते हैं फिल्मों की रिलीज का ये कैलेंडर अब तक कैसी शक्ल ले चुका है...
Film Release Dates 2021: रिलीज डेट्स को लेकर बॉलीवुड में भगदड़, ये है इस साल का अब तक का कैलेंडेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा से थिएटरों में रौनक लौटने की जिस फिल्म से सबसे ज्यादा उम्मीद इसके ट्रेलर की रिलीज के बाद से जगी है, वह फिल्म है ‘रूही’। हॉरर कॉमेडी श्रेणी की इस फिल्म में राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। निर्देशक हार्दिक मेहता की ये फिल्म 11 मार्च को रिलीज होने जा रही है। मार्च महीने में ही यशराज फिल्म्स की अरसे से अटकी पड़ी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी रिलीज होगी। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं और ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।
मई का महीना ईद का महीना है और ये महीना सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के नाम रहेगा। सलमान खान की ये फिल्म 12 मई को रिलीज होने जा रही है। इसके दो दिन बाद जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ रिलीज होगी। 28 मई को रिलीज होने जा रही है अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म ‘बेल बॉटम’। निर्देशक रामजी तिवारी की इस फिल्म में लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी।
गर्मियों में ही रणवीर सिंह भी मैदान में उतरेंगे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘83’ लेकर। चार जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पहले वर्ल्ड कप जीतने की कहानी है। फिल्म के निर्देशक हैं कबीर खान। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ 18 जून को रिलीज करने का एलान भी शुक्रवार को हुआ। महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों के आवारा बच्चों की टीम बनाकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बना देने वाले कोच की ये कहानी अरसे से इंतजार की राह तकती रही है। शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने खुद इस फिल्म की रिलीज की तारीख घोषित की। ‘झुंड’ के ठीक हफ्ते भर बाद 25 जून को लाइन में लग चुकी रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’। संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ के बाद रिलीज होने जा रही रणबीर की ये पहली फिल्म होगी।