{"_id":"6739daad6c45a7f59f0a9a96","slug":"bollywood-s-biggest-prankster-akshay-kumar-ajay-devgn-amitabh-bachchan-vidya-balan-aamir-khan-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Biggest Prankster: अमिताभ बच्चन से लेकर विद्या बालन तक, प्रैंक करने में पीछे नहीं रहते ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Biggest Prankster: अमिताभ बच्चन से लेकर विद्या बालन तक, प्रैंक करने में पीछे नहीं रहते ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:32 PM IST
सार
कुछ समय पहले अजय देवगन ने अपने प्रैंक्स के बारे में काफी कुछ बताया। उनके दोस्त और सह-कलाकार भी अजय के प्रैंक्स से घबराते हैं। लेकिन अजय ही बॉलीवुड में प्रैंकस्टर नहीं हैं, कई और कलाकार भी प्रैंक्स करने में माहिर हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले दिनों अजय देवगन ने कहा कि अब लोग प्रैंक करने से डरते हैं, लेकिन अपने समय में उन्होंने ऐसे ऐसे प्रैंक्स किए हैं कि कुछ लोगों के तलाक तक होते होते बचे हैं। अजय देवगन अपने फिल्म सेट पर सह कलाकारों के साथ खूब प्रैंक करते हैं। एक बार तो उन्होंने फिल्म ओमकारा के सेट पर लोगों को भांग के लड्डू खिला दिए थे। ऐसा भी नहीं है कि बॉलीवुड में सिर्फ अजय देवगन ही प्रैंक्स करने के लिए जाने जाते हैं कई और नामी सितारे भी हैं जो प्रैंक्स करने के लिए जाने जाते हैं। जानिए ऐसे ही चार कलाकारों के बारे में।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार
अजय की तरह ही अक्षय कुमार भी अपने सह कलाकारों के साथ खूब प्रैंक्स करते हैं। एक बार तो उन्होंने अपनी सास डिंपल कपाड़िया पर ही प्रैंक कर दिया। किस्सा कुछ ऐसा है कि एक इंवेट में डिंपल और अक्षय कुमार एक ही स्टेज पर थे। अक्षय ने उसने अपने कोट में एक ब्रोच टैग लगाने को कहा। डिंपल ने भी प्यार से दामाद को ब्रोच लगाया कि अचानक अक्षय को वो ब्रोच चुभ गया और उन्हें खून निकलने लगा। डिंपल यह देखकर डर गईं। लेकिन यह सब एक प्रैंक था। इस बात के डिंपल ने अक्षय को स्टेज पर ही खूब डांटा।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : यूट्यूब
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन एक गंभीर अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में जाने जाते हैं लेकिन वह भी अपने सह कलाकारों पर काफी पहले से प्रैंक करते आए हैं। एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने बताया कि सत्ते पे सत्ता फिल्म की शूटिंग चल रही थी। उन्हें निर्देशक ने कुछ डायलॉग बोलने को दिए लेकिन उनके डायलॉग अमिताभ बच्चन बोलने लगे। इस बात से शक्ति काफी घबरा गए उन्हें लगा कि फिल्म में अमिताभ में उनके डायलॉग बोल देंगे तो वह क्या करेंगे और इस बात का विरोध भी नहीं कर पाए। शक्ति घबराए हुए निर्देशक के पास गए और उनसे अपने मन की बात बताई। ऐसे में निर्देशक और बाकी कलाकार हंसने लगे। तभी कोई बोला कि वह मजाक रहे हैं कैमरा तो चल ही नहीं रहा था शूटिंग तो अभी हुई ही नहीं है। बाद में अमिताभ बच्चन भी आए और निर्देशक को बोले कि शक्ति को और डायलॉग दे दीजिए और फिर मुस्कुराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विद्या बालन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विद्या बालन
विद्या बालन भी अपने सह कलाकारों पर प्रैंक्स करती रहती हैं। उन्होंने अपनी एक सह कलाकार सनाया मल्होत्रा पर शूटिंग के दौरान प्रैंक किया। वहीं एक रेडियो शो में भी आम लोगों पर विद्या ने प्रैंक किया था। जिसमें वह अनजान नंबर पर कॉल करके पूछती हैं कि मैं एक डेटिंग साइट से बोल रही हूं और क्या आप मुझे डेट करोगे। वह उस व्यक्ति से लंबी बात करती हैं और आखिर में बताती हैं कि विद्या बालन बोल रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
आमिर खान ने जूही चावला पर प्रैंक किया था। उन्होंने कहा था कि वह हाथ देखना जानते हैं। जब जूही ने अपना हाथ आगे किया तो उन्होंने उनके हाथ पर थूक दिया। इस पर जूही भड़क गईं और उन्होंने कई दिनों तक आमिर से बात नहीं की। आखिर में आमिर को जूही के घर जाकर माफी मांगनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।