फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइट, कैमरा, सैनिटाइजर, जानें कोरोना के बाद कितना बदल गया बॉलीवुड

Tue, 13 Oct 2020 10:44 AM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: shrilata biswas Updated Tue, 13 Oct 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Bollywood shooting changed after covid 19
कोविड 19 के बाद बदला शूटिंग का तरीका - फोटो : instagram/kanganaranaut, sujeet sawant

बॉलीवुड यानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पटरी पर लौट रही है। सेट पर 'लाइट, कैमरा और एक्शन' आवाज गूंजने लगी हैं। सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और कंगना रणौत जैसे बड़े सितारे सेट पर लौट आए हैं और शूटिंग में जुट गए हैं। संजय लीला भंसाली जैसे बड़े फिल्ममेकर भी कोरोना वायरस के कारण रुके प्रोजक्ट पर काम शुरू कर चुके हैं लेकिन ये पुराने दिनों की वापसी नहीं है। कोविड-19 ने फिल्म इंडस्ट्री को काफी हद तक बदल दिया है।

Bollywood shooting changed after covid 19
मुंबई में शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, लंबे वक्त तक बंद रहने से करोड़ों रूपये का नुकसान तो हुआ ही कई फिल्में लेट हो गईं और शूटिंग शेड्यूल अस्त-व्यस्त हो गए। फिल्म उद्योग के काम करने का तरीका भी बदल गया है। शूटिंग के दौरान संक्रमण से बचाव पर ध्यान दिया जा रहा है। कलाकार एहतियात बरत रहे हैं तो फिल्म को रिलीज करने का तरीका भी बदल गया है।

Bollywood shooting changed after covid 19
ओमंग कुमार - फोटो : instagram/omungkumar

बॉलीवुड को बड़ा झटका
मैरी कॉम और भूमि जैसी फिल्में बना चुके फिल्म निर्देशक ओमंग कुमार कहते हैं कि कोरोना वायरस ने फिल्म उद्योग को 'बड़ा झटका' दिया है। कोरोना काल शुरू होने के बाद से देश में मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थियेटर बंद हो गए। ऐसे में फिल्में ओटीटी यानी 'ओवर द टॉप' रिलीज हुईं। ओटीटी की बढ़त कोविड-19 की दस्तक के पहले ही शुरू हो गई थी। लॉकडाउन के दौरान ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर गया। यही वजह है कि अब ज्यादा से ज्यादा फिल्में इस प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है। कौन सी फिल्म थियेटर में रिलीज होगी और कौन सी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये भी पहले से ही तय हो जाता है और फिल्म निर्माण के दौरान उसी मुताबिक बदलाव किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood shooting changed after covid 19
बाजीराव मस्तानी - फोटो : instagram/deepikapadukone

ओटीटी पर ध्यान
'बाजीराव मस्तानी', 'तानाजी' और 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्मों में सेट तैयार करने वाले आर्ट डायरेक्टर सुजीत सावंत दोनों प्लेटफॉर्म के लिए काम कर रहे हैं। सुजीत सावंत ने बताया, "ओटीटी के लिए काम करने का अंदाज थोड़ा अलग होता है। यहां बारीकियों पर ध्यान दिया जाता है। कुछ पैटर्न बदलने पड़ते हैं।" वो आगे कहते हैं, "कुछ रंग ओटीटी और टीवी की स्क्रीन के लिए अच्छे नहीं लगते लेकिन वो ही रंग थिएटर की बड़ी स्क्रीन पर अच्छे लगते है।"

विज्ञापन
Bollywood shooting changed after covid 19
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुजीत सावंत कहते हैं कि कोविड की वजह से फिल्म देखने का प्लेटफॉर्म तो बदला है लेकिन दर्शक और उनकी मांग वही है। ऐसे में फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। इन चुनौतियों का जिक्र करते हुए वो कहते हैं, "अब पहले की तरह सेट पर 50 कारीगर नहीं होते। हमें 30 लोगों के साथ ही काम करना होता है। पूरे सेट को चार से पांच बार सैनिटाइज करना पड़ता है। थिएटर के लिए बन रही फिल्म के लिए हम लॉन्ग शॉट लेते हैं लेकिन छोटी स्क्रीन के लिए ही प्रोजेक्ट हो तो खर्च बचाने के लिए सिर्फ उसी कोने को दिखाते है जिसकी सीन में जरुरत हो।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed