सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मधुबाला के लिए धर्म बदलकर करीम अब्दुल बन गए थे किशोर कुमार, इसलिए रचाईं चार शादियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 13 Oct 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
When Kishore Kumar converted to Islam changed and his name to Kareem Abdul after marriage with Madhubala
किशोर कुमार - फोटो : फाइल

अभिनेता, संगीतकार, गायक, लेखक, निर्देशक और निर्माता किशोर कुमार...सिनेमा की हर विधा में पारंगत ऐसा शख्स जो हमेशा अपनी शर्तों पर जिया और जो भी किया वो इतिहास बन गया। किशोर का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उन्होंने कभी संगीत की शिक्षा नहीं ली लेकिन कहा जाता है कि वो हर गाना गा सकते थे। किशोर दा बहुत हरफनमौला इंसान थे। 13 अक्तूबर 1987 को किशोर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

Trending Videos
When Kishore Kumar converted to Islam changed and his name to Kareem Abdul after marriage with Madhubala
किशोर कुमार और रूमा गुहा - फोटो : फाइल

फिल्मी जिंदगी के अलावा किशोर दा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में बने रहते थे। उन्होंने चार शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1951 में अभिनेत्री रूमा गुहा से हुई थी। उन दिनों में किशोर दा बॉलीवुड के चर्चित नहीं थे। शादी के आठ साल के बाद साल 1958 में दोनों का तलाक हो गया। इसके पीछे की वजह मधुबाला थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Kishore Kumar converted to Islam changed and his name to Kareem Abdul after marriage with Madhubala
किशोर कुमार और मधुबाला - फोटो : फाइल

शादीशुदा किशोर कुमार उन दिनों मधुबाला के प्यार में पड़ गए थे। जिस वक्त किशोर दा ने मधुबाला के सामने प्रस्ताव रखा उस वक्त वो अपना इलाज कराने विदेश जा रही थीं। किशोर दा ने रूमा को तलाक दिया और कुछ समय बाद मधुबाला से शादी रचा ली और साथ ही अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपना लिया। किशोर दा ने अपना नाम बदलकर करीम अब्दुल रख लिया। हालांकि किशोर दा के परिवार वालों ने दोनों के रिश्ते को कभी नहीं स्वीकारा। किशोर दा की ये शादी भी सफल नहीं हो पाई। दिल में छेद होने के चलते मधुबाला का देहांत हो गया और  किशोर दा अकेले रह गए। 

When Kishore Kumar converted to Islam changed and his name to Kareem Abdul after marriage with Madhubala
किशोर कुमार और योगिता बाली - फोटो : फाइल

मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आईं। इन दोनों के बीच पहले प्यार हुआ और फिर शादी। 1976 में दोनों की शादी रचाई। कुछ ही समय बीता था कि दोनों के बात बिगड़ना शुरू हो गई। 1978 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में योगिता ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली।

विज्ञापन
When Kishore Kumar converted to Islam changed and his name to Kareem Abdul after marriage with Madhubala
किशोर कुमार और लीना चंद्रावरकर - फोटो : Twitter

योगिता से तलाक के बाद किशोर की जिंदगी में अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर की एंट्री हुई। चौथी और आखिरी बार 1980 में किशोर कुमार ने लीना से शादी की जिनसे उनको एक बेटा सुमित कुमार हैं। लीना और किशोर की उम्र में 21 साल का अंतर था। यही वो शादी थी जो किशोर दा के अंत तक टिक सकी। 

अनिता हसनंदानी की प्रेग्नेंसी पर ट्रोलर ने किया घटिया कमेंट, पति ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed