फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवी समझकर इस अभिनेत्री की पूजा करते थे लोग, अमिताभ बच्चन की 'मां' बनकर हुईं सुपरहिट

Tue, 13 Oct 2020 08:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 13 Oct 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
Nirupa Roy death anniversary when people would visit her home and seek her blessings
निरूपा रॉय - फोटो : फाइल

हिंदी फिल्मों में जब भी मां के किरदार का जिक्र किया जाता है तो सबसे निरूपा रॉय का चेहरा सामने आ जाता है। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से मां के चरित्र को नया आयाम दिया। उनके द्वारा निभाए गए मां के किरदार लोगों के दिलों में इस कदर बस गए कि उन्हें 'बॉलीवुड की मां' का खिताब दे दिया गया।

Nirupa Roy death anniversary when people would visit her home and seek her blessings
निरूपा रॉय - फोटो : twitter

निरूपा रॉय का जन्म 4 जनवरी 1931 को गुजरात के वलसाड में हुआ था। 15 साल की उम्र में उनकी शादी कमल रॉय से हो गई थी। शादी के बाद निरूपा रॉय मुंबई पहुंचीं। उनके दो बेटे हुए- योगेश और किरण। उनका असली नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा था। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर निरूपा रॉय कर लिया। 

Nirupa Roy death anniversary when people would visit her home and seek her blessings
निरूपा रॉय - फोटो : फाइल

निरूपा रॉय ने साल 1946 में अपना गुजराती फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी उनकी पहली फिल्म 'रणकदेवी' थी। अपने पचास साल के करियर में उन्होंने करीब पांच सौ फिल्मों में काम किया। निरूपा रॉय ने अपने करियर में जितनी भी फिल्में कीं उनमें से ज्यादातर में वो मां के किरदार में ही नजर आईं, लेकिन शायद लोग नहीं जानते कि निरूपा रॉय ने एक-दो नहीं बल्कि 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirupa Roy death anniversary when people would visit her home and seek her blessings
निरूपा रॉय - फोटो : फाइल

देवी के निभाए गए किरदारों में निरूपा रॉय ने ऐसी छाप छोड़ी कि लोग उन्हें सचमुच में देवी मानने लगे थे। कहा तो ये भी जाता है कि लोग उनके घर जाकर उनके पैर छूते थे और भजन गाते थे। जहां 50 के दशक में निरूपा रॉय को 'देवी' माना जाता था तो वहीं 70-80 के दशक में निरूपा रॉय ने इतनी फिल्मों में मां का किरदार निभाया कि उन्हें असल जिंदगी में 'मां' कहा जाने लगा।

विज्ञापन
Nirupa Roy death anniversary when people would visit her home and seek her blessings
निरूपा रॉय - फोटो : twitter

निरूपा रॉय ने अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर, जितेंद्र जैसे अभिनेताओं की मां का रोल निभाया। साल 1999 में आई फिल्म 'लाल बादशाह' में अमिताभ बच्चन और निरूपा रॉय दोनों आखिरी बार मां-बेटे के रोल में दिखे। 13 अक्तूबर साल 2004 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

मधुबाला के लिए धर्म बदलकर करीम अब्दुल बन गए थे किशोर कुमार, इसलिए रचाईं चार शादियां

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed