{"_id":"673b2f4b0280ba9c310be05b","slug":"bollywood-singer-concert-controversy-of-diljit-dosanjh-jubin-nautiyal-aditya-narayan-arijit-singh-sonu-nigam-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Singer: दिलजीत दोसांझ से लेकर अरिजीत सिंह तक, कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में रहे ये बॉलीवुड गायक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Singer: दिलजीत दोसांझ से लेकर अरिजीत सिंह तक, कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में रहे ये बॉलीवुड गायक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:22 PM IST
सार
बॉलीवुड गायक और उनके कॉन्सर्ट को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। आइए आपको बताते हैं दिलजीत दोसांझ से पहले किन गायकों के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 6
गायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों गायक दिलजीत दोसांझ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। उनके कॉन्सर्ट को लेकर हैदराबाद प्रशासन ने नोटिस भी जारी कर दिया है। हालांकि, ऐसा पहली बार ऐसा नहीं है कि किसी गायक को लेकर विवाद हुआ हो। इससे पहले कुछ गायक और उनके कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा हुई है।
2 of 6
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ
इन दिनों धूम्रपान और कुछ शब्दों से भरे दिलजीत के गानों को लेकर उनके कॉन्सर्ट पर सवाल उठ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ को इसे लेकर नोटिस भेजा गया है। नोटिस में उन्हें हैदराबाद में अपने आगामी कॉन्सर्ट के दौरान शराब, ड्रग्स या हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं बजाने की चेतावनी दी गई थी। अब सिंगर ने इस नोटिस पर मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसा है तो एक दिन के लिए ड्राई डे घोषित कर दें।
3 of 6
गायक जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला
जुबिन नौटियाल
जुबिन नौटियाल के कॉन्सर्ट के पोस्टर को लेकर विवाद हो चुका है। यूएस में होने वाले इस प्रोग्राम के कैंसिल होने के बाद काफी चर्चा होती रही। जुबिन नौटियाल ने इसे लेकर दोस्तों और ट्विटर फैमिली से कहा कि वे अगले महीने शूटिंग के सिलसिले में बिजी रहेंगे। सभी से गुजारिश है कि इन अफवाहों से परेशान न हो। मुझे अपने देश से बहुत प्यार है और आप सब से भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आदित्य नारायण
- फोटो : इंस्टाग्राम @adityanarayan_fp
आदित्य नारायण
गायक आदित्य नारायण भी इस कारण से चर्चा में रहे थे। उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन के हाथ में माइक से मार दिया और उसका फोन भी फेंक दिया। इस दौरान वे गाना गाते रहे थे। हालांकि, पता नहीं चल सका कि उन्होंने ऐसा क्यों किया लेकिन इस बात पर चर्चा बहुत हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
अरिजीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
अरिजीत सिंह
कोलाकाता में कॉन्सर्ट के दौरान अभिजीत सिंह के गाने को लेकर विवाद हो गया। एक बीजेपी नेता ने कई तरह के सवाल उठाए और ये तक कह दिया कि अरिजीत सिंह ने ममता बनर्जी के सामने 'रंग दे मोहे गेरुआ' गाना गाया था, इसलिए उनका कॉन्सर्ट कैंसिल किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।