बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में चल रहा है। शुक्रवार को कनिका की तीसरी रिपोर्ट आई जिसके मुताबिक वो एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
2 of 4
Kanika Kapoor
- फोटो : Instagram
अस्पताल की तरफ से कनिका का तीसरा सैंपल 27 मार्च को भेजा गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट में पता चला कि अभी भी कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। कनिका की तरह ही लखनऊ केजीएमयू में भर्ती सभी सातों मरीजों की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
3 of 4
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
कनिका लखनऊ की एक हाई प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थीं। रिपोर्ट्स की माने तो जो लोग पार्टी में शामिल हुए थे उसमें से 66 से ज्यादा लोगों के सैंपिल लिए गए थे और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया मुताबिक स्टेट सर्विलांस के जरिए 266 लोगों से संपर्क हुआ जिसमें 60 से ज्यादा लोगों के सैंपिल लिए गए थे।
4 of 4
कानिका कपूर (बायें)
- फोटो : amar ujala
बता दें कि कनिका ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। इस पोस्ट को उन्होंने 26 मार्च को अचानक डिलीट कर दिया था। कनिका ने ऐसा क्यों किया इस बात की कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।
रणदीप हुड्डा ने यूं दिया घर में रहने का संदेश, बोले, हरियाणा पुलिस ने स्प्रे मारकर तैयार किए..