कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में मचे हड़कंप के बीच तमाम फिल्मी सितारे लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वी़डियो साझा करते हुए वे युवाओं से लेकर समाज के सभी तबके के लोगों से लॉकडाउन के दौरान बाहर ना निकलने की गुजारिश कर रहे हैं। इसी तरह का एक वीडियो अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी साझा किया है। उन्होंने खास तौर पर हरियाणा के लोगों के लिए हरियाणवी भाषा में ही एक वीडियो संदेश जारी किया है।
रणदीप हुड्डा ने यूं दिया घर में रहने का संदेश, बोले, हरियाणा पुलिस ने स्प्रे मारकर तैयार किए..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में वह एकदम देसी अंदाज में लोगों से घर में ही टिके रहने की अपील कर रहे हैं साथ ही पुलिस की तैयारी के बारे में भी बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रणदीप खुद भी हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। अपने वीडियो में रणदीप ने कहा, 'हां भाई गांव वालो राम राम। यह वीडियो स्पेशल मैं हरियाणा वालों के लिए बना रहा हूं। भाई बहन ताऊ काका सभी घर में रहो। यह प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू नहीं है। यह हम सबकी भलाई के लिए है। दुनिया में महामारी फैली हुई है।
उन्होंने आगे कहा, 'इन सबमें क्या करोगे। सारा दिन घर में रहना मुश्किल हो जाता है। बड़े बुजुर्गों से गुजारिश है, कुछ दिन के लिए ताश और हुक्का छोड़ दो।थोड़ी सेहत भी सुधर जाएगी, थोड़े फेफड़े भी काम करने लग जाएंगे। अगर बोर हो रहे हो तो अपने अपने पोतों और बच्चों को राग-रागनी के बारे में बताओ। ऐसी बाते बताओ जो आधुनिकरण से पहले हुआ करती थी। हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता। हमारी कोई लिपि नहीं है। कहीं ना कहीं हमारी सस्कृति मरती जा रही है।'
रै गाम आलों,सीधी बात या सै अक घरां रओ।21 दिन हुक्के,ताश,लफंट गिरी छोड़-गीत,रागनी,कहानि,चुटकले एक दूसरे नै बताओ।म्हारी लीपी कोन्या तै सारी सभ्यता संस्कृति बात्तां मै ए सै।करल्यो बात मौक़ा पडया है।घरां रहण के जी से लयो अर इस महामारी तै बचो@narendramodi @cmohry @mlkhattar #StayHome pic.twitter.com/PfHkoYRgjD
रणदीप ने आगे बताया, 'ये 21 दिन का मौका है। एक दूसरे को बातें बताओ और बच्चों बड़े बुजुर्गों की बातें सुनों, उनसे सवाल पूछो, उनके वीडियो बनाओ और सोशल मीडिया पर डालो। कई काम हो सकते हैं। अपनी मां और भाभी से उनकी तकलीफें पूछो कि उनकी मदद कैसे कर सकते हो। आवारा बनकर मत घूमो। घर के बाहर मत निकलो। बस यही गुजारिश है तुम्हारे भाई की। यही एक बात सुन लो। तुम्हें सीधा करदेगी। अगर जो घर से बाहर निकलोगे तो हरियाणा पुलिस ने स्प्रे मारकर डंडे रख ऱखे हैं। सीधा कर देगी। पर इसकी नौबत नहीं आनी चाहिए। अपन घर में रहो। घर की बात,अपनी सभ्यता-संस्कृति के बारे में सीखो। पर घर पर ही रहो। राम राम जय हिंद।'