फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaan Birthday: छोटी उम्र में ही विज्ञापनों के लिए जिंगल्स गाने लगे थे शान, तीन दशकों से सिनेमा के क्षेत्र में सक्रिय

Wed, 30 Sep 2020 07:37 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Sep 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
Shaan Birthday Special here know about him
शान - फोटो : instagram/radhikashaan

गायक शान 30 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है। शान ने न केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। इसके साथ ही वो एक टेलीविजन होस्ट भी हैं। उन्होंने टीवी पर 'सारेगामापा', 'सारेगामापा लिटिल चैम्प्स', 'स्टार वॉयस ऑफ इंडिया' और 'म्यूजिक का महामुकबला' सहित कई अन्य शोज होस्ट किए हैं।

Shaan Birthday Special here know about him
शान - फोटो : instagram/radhikashaan

शान के परिवार के कई सदस्य संगीत की दुनिया से जुड़े रहे। शान के दादा जाहर मुखर्जी गीतकार थे। उनके पिता मानस मुखर्जी संगीतकार थे। शान की बहन सागारिका भी एक गायिका हैं। शान जब 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद शान की मां संगीत की दुनिया से जुड़ गईं, इससे उनके घर का खर्चा भी निकलने लगा।

Shaan Birthday Special here know about him
शान - फोटो : instagram/singer_shaan

शान ने छोटी उम्र से ही विज्ञापन फिल्मों के लिए जिंगल्स गाना शुरू कर दिया। 17 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार फिल्म में गाना गाया। 1989 में आई फिल्म 'परिंदा' में उन्हें एक ही लाइन गाने के लिए मिला था। उस दौरान शान ने अपनी बहन के साथ मिलकर एलबम भी निकाला जो कि सुपरहिट रहा। उनके शुरुआती दौर के गानों 'भूल जा' और 'तन्हा दिल' को लोगों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaan Birthday Special here know about him
शान - फोटो : instagram/singer_shaan

शान ने बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकारों के लिए गाने गाए हैं। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, सैफ अली खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और आर माधवन सहित अन्य कलाकारों को अपनी आवाज दी। जल्द ही शान की गिनती बॉलीवुड के टॉप गायकों में होने लगी।

विज्ञापन
Shaan Birthday Special here know about him
परिवार के साथ शान - फोटो : instagram/radhikashaan

शान की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका से शादी की है। कपल के दो बेटे सोहम और शुभ हैं। शान और राधिका की पहली मुलाकात जब हुई उस वक्त राधिका 17 साल की और शान 24 साल के थे। राधिका को प्रपोज करने के बाद शान उनके पैरेंट्स से मिलने पहुंचे। साल 2000 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed