हिंदी फिल्मों के अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले शान आज अपना 45वां बर्थडे मना रहे हैं। शान ने हिंदी के अलावा हिंदी, बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में गाना गाया है। शान की आवाज भले ही कुछ समय से ना सुनाई दी हो लेकिन उनका नाम बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर में आता है।
शर्मीले शान ने 6 साल छोटी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठ किया था प्रपोज, अब क्यों हुए लाइमलाइट से दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी है। रामांटिक गानों में शान का कोई जवाब नहीं है। शान के दादा जाहर मुखर्जी लिरिसिस्ट थे। उनके पिता मानस मुखर्जी म्यूजिक डायरेक्टर थे। शान जब 13 साल के थे तब उनके पिता का नधिन हो गयास था। पिता के बाद शान की मां गाना गाकर अपना घर चलाती थीं।
पढ़ें- अमेरिकी परिवार से थे टॉम ऑल्टर, बंटवारे के बाद भारत में रहने का किया था फैसला
शान ने अपना करियर 17 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। वो ऐड्स में जिंगल्स गाया करते थे। गाने के अलावा शान ने 'सारेगामापा लिटिल चैप्स' और 'स्टार वॉयस ऑफ इंडिया' जैसे पॉपुलर शो भी होस्ट किए हैं। अपनी गायकी के लिए शान को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।
पढ़ें- PHOTO: ये है बिग बॉस का आलीशान घर, कैद होने को तैयार हैं कंटेस्टेंट
शान ने राधिका से शादी की थी और उनके दो बेटे सोहम और शुभ हैं। शान ने बॉलीवुड के अलावा कई पाकिस्तानी और नेपाली गाने भी गाए हैं। शान ने कई रियलिटी शो को भी जज किया है। शान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो शान ने राधिका से लव मैरिज की थी। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब राधिका 17 और शान 24 के थे।
कई मुलाकातों के बाद दोनों को एहसास हुआ कि वो एक-दूसरे से प्यार करते हैं। शान बहुत शर्मीले हैं। उन्होंने राधिका को प्रपोज करने के लिए बहुत हिम्मत जुटाई। एक दिन दोनों बीच पर गए। यहां शान घुटनों पर बैठे और राधिका से कहा, 'ये सागर, ये आसमां और ये हवाएं गवाह हैं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी।'