फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सदाबहार अभिनेता होने के साथ बहुत दिलदार भी थे देव आनंद, इन पांच सितारों की बदली थी किस्मत

Thu, 26 Sep 2019 02:41 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 26 Sep 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Star Actor Dev Anand support to Zeenat Aman Tina Munim Jackie Shroff Richa Sharma Tabu
dev anand

हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद का आज जन्मदिन हैं। उनका जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब के गुरदासपुर  के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरू से ही वह एक्टिंग की तरफ आकर्षित थे इसलिए तमाम मुश्किलों के बावजूद वह मुंबई अपनी किस्मत आजमाने चले आए। पैसो की तंगी दूर करने के लिए उन्होंने शुरुआती दौर में  मिलिट्री सेंसर ऑफिस में नौकरी की। जिसके बाद उन्होंने नाटकों में काम करना शुरू कर दिया। यहीं से उनके फिल्म जगत में एंट्री करने का रास्ता मिला। 1945 में आई फिल्म हम एक हैं से देव आनंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने उस दौर के दिग्गज एक्टर्स राज कपूर और दिलीप कुमार से अलग अपनी एक पहचान बनाई और रोमांटिक हीरो के तौर पर सिनेमा जगत में स्थापित हो गए, जिसके किरदार और स्टाइल के सभी दिवाने हो गए।  देव आनंद जैसे-जैसे शोहरत की बुलंदियों को छूते गए उन्होंने कई दूसरों कलाकारों को अपनी फिल्मों में मौका दिया। आज हम आपको उन्हीं कुछ कलाकारों का नाम बताने जा रहे हैं।

Bollywood Star Actor Dev Anand support to Zeenat Aman Tina Munim Jackie Shroff Richa Sharma Tabu
जीनत अमान

जीनत अमान
देव आनंद की सबसे बड़ी खोज में एक मानी जाती हैं एक्ट्रेस जीनत अमान। जीनत ने 1971 में अपनी डेब्यू फिल्म हरे राम हरे कृष्णा से पूरे देश में खलबली मचा दी थी। जब देव इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थें तब वह एक पार्टी के दौरान मिस एशिया जीनत अमान से मिले थे। जिसके बाद उन्होंने जीनत को अपनी फिल्म के लिए कॉस्ट कर लिया।

Bollywood Star Actor Dev Anand support to Zeenat Aman Tina Munim Jackie Shroff Richa Sharma Tabu
टीना - फोटो : सोशल मीडिया

टीना मुनीम
टीना मुनीम, देव आनंद की बहुत बड़ी फैन थीं। वह उनसे पहली बार उनका आटोग्राफ लेने के लिए मिली थी। देव आनंद ने उन्हें देखते ही अपनी फिल्म देस परदेस ऑफर कर दी और टीना ने तुरंत ही हामी भर दी। यह फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Star Actor Dev Anand support to Zeenat Aman Tina Munim Jackie Shroff Richa Sharma Tabu
जैकी श्रॉफ, आगरा - फोटो : SELF

जैकी श्रॉफ
साल 1982 में जैकी श्रॉफ ने फिल्म स्वामी दादा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म में वह शक्ति कपूर के साथी के किरदार में थें। एक विज्ञापन में जैकी के लुक को देख देव आनंद बेहद इंप्रेस हुए थे और जब जैकी उनके पास रोल के सिलसिले में आए तो उन्होंने यह फिल्म ऑफर की।

विज्ञापन
Bollywood Star Actor Dev Anand support to Zeenat Aman Tina Munim Jackie Shroff Richa Sharma Tabu
पहली पत्नी रिचा शर्मा और संजय दत्त

रिचा शर्मा
अमेरीकन एनआरआई रिचा शर्मा को फिल्म जगत में पहला मौका देव आनंद ने अपनी फिल्म हम नौजवां में दिया था। यह फिल्म 1985 को रिलीज हुई थी। देव आनंद ने रिचा को यह फिल्म फोन कॉल पर ऑफर की थी जिसे रिचा ने स्वीकार कर लिया। आगे चलकर रिचा ने एक्टर संजय दत्त से शादी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed