फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार ने किए प्रधानमंत्री मोदी से कुछ ऐसे सवाल, आज सुबह 9 बजे होगा प्रसारण

Wed, 24 Apr 2019 06:27 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 24 Apr 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Bollywood star Akshay Kumar's video interaction with PM Modi to be aired tomorrow
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

बीती 21 अप्रैल को अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ ट्वीट साझा किए थे, जिसके बाद से ट्विटर पर मौजूद लोगों को इसपर विश्वास नहीं हो रहा था। अक्षय ने ट्वीट में लिखा था 'एक ऐसी शख्सियत से रूबरू हुआ और कुछ ऐसा किया जो मैंने कभी नहीं किया, हम दोनों ही उत्साहित थे और नर्वस भी।' इतना लिखने के बाद अभिनेता ने लोगों से अपडेट्स का इंतजार करने को कहा। अक्षय ने लोकसभा चुनाव 2019 के माहौल में लोगों में इन ट्वीट से खलबली पैदा कर दी थी।  


 

 

Bollywood star Akshay Kumar's video interaction with PM Modi to be aired tomorrow
pm modi and akshay kumar - फोटो : social media
कुछ ही पलों में इन ट्वीट्स पर लगभग एक हजार से ज्यादा रीट्वीट और लाइक्स आए थे। सोशल मीडिया पर ये खबरें भी फैलने लगी थी कि अक्षय कुमार राजनीति का दामन थामने जा रहे हैं। यूजर्स यह भी अंदाजा लगा रहे थे कि अक्षय भी अपनी को-स्टार उर्मिला मातोंडकर की तरह राजनीति ज्वॉइन करने जा रहे हैं। इसके बाद अक्षय कुमार की कुछ वीडियो सामने आई हैं जिसमें वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग के लॉन में सवाल-जवाब करते दिख रहे हैं। पीएम मोदी और अक्षय के बीच बातचीत का यह सिलसिला लगभग एक घंटे तक चला। दोनों के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान यह एक गैर-राजनीतिक वार्ता थी, जो बुधवार (24 अप्रैल) सुबह 9 बजे प्रसारित होगी।   
 

 
Bollywood star Akshay Kumar's video interaction with PM Modi to be aired tomorrow
pm modi and akshay kumar - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव के आज तीसरे चरण के मतदान हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, ट्विटर पर इस बातचीत के कुछ टीजर्स चुनाव आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। इन वीडियो क्लिप की बात करें तो एक जगह अभिनेता पीएम मोदी से उनके पूरे दिन में तीन से चार घंटे सोने पर सवाल करते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने अभिनेता के इस सवाल पर बहुत ही खूबसूरती से जवाब देते हुए कहा कि 'जब मैं पहली बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिला था तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि मैं ऐसा क्यों करता हूं, और अब जब कभी मेरी और उनकी मुलाकात होती है तो वह यह पूछते हैं कि क्या आपने अपने सोने के घंटो में बढ़ोतरी की? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood star Akshay Kumar's video interaction with PM Modi to be aired tomorrow
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि जब देश के कुछ हिस्सों में तीसरे चरण के चुनाव हो रहे थे तो इस बीच अक्षय ने एक ट्वीट साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था 'देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बहुत शानदार गैर-राजनीतिक बातचीत समाप्त हुई, कल 9 बजे इसे देखिएगा।' पीएम मोदी और अभिनेता के बीच बातचीत की ये चार वीडियो उस वक्त सोशल मीडिया पर जारी की गईं थी जब पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के लिए रैली में व्यस्त थे।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed