सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह दुनिया से चले जाना उनके प्रशंसकों के मन को अभी भी कचोट रहा है। प्रशंसक उनके काम को याद कर रहे हैं। 'पवित्र रिश्ता' से शुरू हुआ सुशांत का सफर 'काय पो चे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से होता हुआ 'छिछोरे' तक पहुंचा। सुशांत के छोटे से करियर में उनके साथ कई कलाकारों ने डेब्यू किया। चलिए हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताते हैं।
सारा अली खान और दिशा पाटनी सहित इन कलाकारों ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था डेब्यू, जानें कौन सी थीं फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान
सबसे पहले बात सारा अली खान की। सारा अली खान ने अपना डेब्यू सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट किया था। अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत और सारा साथ में दिखे थे। फिल्म की कहानी साल 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ पर आधारित थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
दिशा पाटनी
सुशांत के करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से दिशा पाटनी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। दिशा इससे पहले साउथ की कुछ फिल्में कर चुकी थीं। पर्दे पर सुशांत और दिशा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
वाणी कपूर
अभिनेत्री वाणी कपूर ने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा थे। फिल्म में सुशांत के किरदार का नाम रघु जबकि वाणी के किरदार का नाम तारा होता है।
संजना सांघी
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी रिलीज फिल्म 'दिल बेचारा' होगी। फिल्म बनकर तैयार है। इस फिल्म से कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। फिल्म 'फॉल्ट इन आर स्टार' की हिंदी रीमेक है। इसमें नई अभिनेत्री संजना संघी हैं। सुशांत के निधन के बाद प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर #DilBecharaOnBigScreens हैशटैग ट्रेंड किया था।