फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार के फैसले पर भड़के स्टार्स और नुसरत जहां ने साइन की फिल्म सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Mon, 02 Sep 2019 12:12 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 02 Sep 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
bollywood stars Against Cutting Of Trees and Nusrat Jahan Signs film top entertainment news
Shraddha Kapoor and Nusrat Jahan - फोटो : Social Media

मुंबई के आरे इलाके में 2700 पेड़ों को मेट्रो कार शेड के लिए काटे जाने के खिलाफ लगातार विरोध हो रहे है। पर्यावरण प्रेमियों के साथ अब बॉलीवुड स्टार्स भी पेड़ बचाने की मुहिम में आगे आए हैं। श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा, कपिल शर्मा और रवीना टंडन सहित कई स्टार्स ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। श्रद्धा कपूर ने रविवार को पर्यावरण प्रेमियों के साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया।



सरकार के इस फैसले के खिलाफ गुस्से में बॉलीवुड, श्रद्धा कपूर बोलीं- इसे रोकना ही होगा

bollywood stars Against Cutting Of Trees and Nusrat Jahan Signs film top entertainment news
bollywood flashback sadhana

60 और 70 के दशक में एक्ट्रेस साधना हिंदी सिनेमा का एक जाना पहचाना नाम थीं। साधना को 'मेरा साया', 'आरजू', 'एक फूल दो माली', 'लव इन शिमला', 'वक्त' और 'वो कौन थी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उस दौर में साधना का हेयर स्टाइल इतना फेमस हुआ था कि उसका नाम ही 'साधना कट' पड़ गया था।

कभी सबसे ज्यादा फीस लेती थीं ये मशहूर एक्ट्रेस, आखिरी वक्त में किराए के घर में बिताई जिंदगी

bollywood stars Against Cutting Of Trees and Nusrat Jahan Signs film top entertainment news
Sara, Varun and Pm Modi - फोटो : Social Media

सारा अली खान और वरुण धवन इन दिनों 'कुली नंबर 1' के रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की घोषणा होने के बाद से ही इसकी चर्चा हो रही है। अक्सर दोनों स्टार्स सेट से अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन अब कुली नंबर 1 के सेट पर एक ऐसा काम हुआ है जिसकी तारीफ किए बिना आप भी नहीं रह पाएंगे।

पीएम मोदी को इस मुहिम में मिला सारा और वरुण धवन का साथ, पहली बार किसी फिल्म के सेट पर हुआ ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood stars Against Cutting Of Trees and Nusrat Jahan Signs film top entertainment news
saaho - फोटो : social media

एक कहावत है 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया।' 'साहो' देखने गए लोगों का फिल्म देखने के बाद इस कहावत से राब्ता हो सकता है। बाहुबली फिल्म के बाद अभिनेता प्रभास की धमाकेदार एंट्री की उम्मीद लेते हुए जब हम 'साहो' देखने पहुंचे तो केवल मायूसी ही हाथ लगी। ये फिल्म चार भाषाओं में एक साथ रिलीज हुई है। जाहिर है प्रभास के इतने फैन्स हैं कि हर शहर में लोगों ने पहले ही इस फिल्म की बुकिंग करा रखी थी। 'बाहुबली' के बाद कुछ लोगों को इंतजार था कि इतने बड़े पैमाने की फिल्म के बाद ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खरी उतरेगी। 

मंझे हुए कलाकार और शानदार एक्शन के बाद भी प्रभास की 'साहो' इस वजह से रह गई कमजोर

विज्ञापन
bollywood stars Against Cutting Of Trees and Nusrat Jahan Signs film top entertainment news
nusrat jahan - फोटो : social media

नुसरत जहां ने सांसद बनने की बाद पहली फिल्म साइन की है। नुरसत की नई बांग्ला फिल्म आगामी सर्दियों में सिनेमाहाल पहुंचेगी। सांसद बनने और शादी करने के बाद नुसरत पहली बार रुपहले पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक पावेल ने रविवार को बताया कि फिल्म ‘असुर’ की कहानी तीन दोस्तों के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें त़ृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां के अलावा अभिनेता अबीर चटर्जी और जीत को साइन किया गया है। 

सांसद बनने के बाद नुसरत जहां ने साइन की पहली फिल्म, इस हीरो के साथ आएंगी नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed