सब्सक्राइब करें

Super Dads: कोई डॉक्टर तो कोई ज्योतिष, ये हैं बॉलीवुड एक्टर्स के सुपर टैलेंटेड पिता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 09 Sep 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars And Their Super Talented Fathers
आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अब स्टार किड्स के अलावा छोटे शहरों और कस्बों से आए अभिनेता अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। अपनी मेहनत और शानदार एक्टिंग के बूते उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज ऐसे अभिनेताओं की लाख-करोड़ों की फॉलोइंग है, वो एक फिल्म के लिए मोटी फीस वसूलते हैं। ये सितारे आज के बॉलीवुड में ए ग्रेड के कलाकारों में शुमार होते हैं। इनकी फिल्में थिएटर में भीड़ के साथ-साथ बढ़िया कारोबार भी करती हैं। ये वो हैं जिनका कोई बॉलीवुड बैकग्राउंड या इंडस्ट्री में गॉडफादर भी नहीं है। अगर हम इन्हें अपने दम पर खड़े होने वाले सितारे कहें तो कोई गलत नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ ये अभिनेता ही नहीं बल्कि इनके पिता भी अपने अपने क्षेत्र में सुपर टैलेंटेड रहे हैं। तो जानिए ऐसे बड़े सितारों और उनके पिताओं के बारे में।

Trending Videos
Bollywood Stars And Their Super Talented Fathers
सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनके माता-पिता - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा-सुनील मल्होत्रा
दिल्ली से अपना मॉडलिंग करियर शुरू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल में आई अपनी फिल्म शेरशाह से काफी चर्चा में हैं। सिद्धार्थ एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। बावजूद इसके उन्होंने एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा की बात करें, तो वो मर्चेंट नेवी में अधिकारी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars And Their Super Talented Fathers
रणदीप हुड्डा और उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा-रनबीर हुड्डा
रामगोपाल वर्मा की फिल्म डी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाले रणदीप हुड्डा एक दमदार एक्टर के तौर पर गिने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पिता रनबीर हुड्डा एक सफल सर्जन हैं। वो हरियाणा के अंबाला से ताल्लुक रखते हैं। 

Bollywood Stars And Their Super Talented Fathers
सिद्धांत चतुर्वेदी और उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धांत चतुर्वेदी
गली ब्वॉय में रणवीर सिंह के साथ एमसी शेर का किरदार निभाने वाले सिद्धांत धीरे धीरे बॉलीवुड में अपना मुकाम बना रहे हैं। लेकिन उनके पिता की बात करें तो वो एक बड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। सिद्धांत के परिवार में इससे पहले कोई बॉलीवुड से ताल्लुक नहीं था।

विज्ञापन
Bollywood Stars And Their Super Talented Fathers
आयुष्मान खुराना और उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना-पी.खुराना
बॉलीवुड में आयुष्मान एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उनकी झोली में दर्जनों हिट फिल्में हैं। वो अपनी एक्टिंग से हर साधारण कहानी को भी स्पेशल बना देते हैं। चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले आयुष्मान खुराना के पिता एक मशहूर एस्ट्रोलॉजर हैं। उनका चंडीगढ़ में बड़ा नाम हैं। आयुष्मान ने बताया है कि उनके अंग्रेजी में लिखे नाम में जितने भी अतिरिक्त अक्षर हैं, वो उनके पापा की सलाह के बाद लगाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed