फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' में फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं आना चाहते स्टार्स, सलमान खान हैं इसकी वजह

Wed, 17 Oct 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
bollywood stars dont want to come in salman khan show bigg boss
salman khan
सलमान खान का जादू बॉक्स ऑफिस से तो उतर ही रहा है, टीवी पर भी उनकी चमक फीकी पड़ती जा रही है। उनका 'दस का दम' का नया सीजन इस साल अगस्त-सितंबर में सुपर फ्लॉप हुआ था । अब बिस बॉस का 12वां सीजन भी उसी राह पर है। पिछले हफ्ते बार्क रिपोर्ट की रेटिंग में सलमान का शो 19वें नंबर था।
bollywood stars dont want to come in salman khan show bigg boss
salman khan
इससे साफ है कि दर्शकों पर उनका और शो का प्रभाव कितना कम है। शो की गिरती रेटिंग का नतीजा है कि सलमान बिग बॉस में जो फिल्में प्रमोट कर रहे हैं वो बुरी तरह फ्लॉप हो रही हैं । बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्में काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' और गोविंदा की 'फ्राई डे' टिकट खिड़की पर बुरी तरह नाकाम हुई। 
 
bollywood stars dont want to come in salman khan show bigg boss
salman khan
दोनों ही फिल्मों को सलमान ने अपने शो पर प्रमोट किया लेकिन वह किसी काम नहीं आया। काजोल और गोविंदा इस शो में पहुंचे थे परंतु उनकी फिल्मों को इस प्लेटफॉर्म से विशेष लाभ नहीं मिला। रोचक बात यह भी है कि सलमान ने शो पर अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'लवयात्री' का एक या दो नहीं बल्कि पूरे तीन हफ्ते तक प्रचार किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood stars dont want to come in salman khan show bigg boss
bigg boss
अपने बहनोई के लिए सलमान ने यह फिल्म बनाई थी मगर उनके तमाम प्रमोशन के बावजूद 'लवयात्री' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ। ऐसे में बॉलीवुड में यह चर्चा आम हो चली है कि सलमान के शो पर जाने से फिल्म को कोई फायदा नहीं मिलता। 
विज्ञापन
bollywood stars dont want to come in salman khan show bigg boss
bigg boss
यही वजह है कि इस दशहरे पर रिलीज होने वाली फिल्मों का सलमान के शो में प्रमोशन नहीं हो रहा। साथ ही आने वाले दिनों में कुछ बड़ी फिल्मों ने भी इस शो से दूरी बनाने का फैसला किया है। जब तक बिग बॉस सीजन 12 की टीआरपी नहीं बढ़ती, तब तक सलमान के शो को इस तरह की चीजें झेलनी पड़ेंगी ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed