अपनी अगली फिल्म उत्तर पूर्व में कर रहे आयुष्मान खुराना ने मंगलवार को जब अपना नया लुक जारी किया तो लोगों का ध्यान इस तरफ भी गया कि आयुष्मान पहली बार इस इलाके में शूटिंग करने गए हैं। पिछली कुछ फिल्मों में उत्तर प्रदेश आयुष्मान की फेवरिट लोकेशन रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश शूटिंग के मामले में तेजी से अपना आकर्षण खो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि अनलॉक के बाद अब तक कितनी हिंदी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है या हो रही हैं और देश में कहां कहां हो रही हैं...
देखिए बॉलीवुड सितारों ने कैसे जमकर किए भारत दर्शन, अब सिर्फ यूपी ही नहीं रहा मोस्ट फेवरिट लोकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान- पधारो म्हारे देश
देश में लॉकडाउन खत्म होते ही सबसे पहले अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग करने के लिए स्कॉटलैंड के लिए रवाना हो गए। आजकल वह अपनी अगली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में 6 जनवरी को शुरू हुई। कटरीना कैफ ने सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ अपनी फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग उदयपुर में ही शुरू की है। राजस्थान में ही वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू सिंह और अनिल कपूर की फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग भी पूरी होने वाली है।
उत्तर प्रदेश – अक्षय के नाम का सहारा
अनलॉक के बाद से उत्तर प्रदेश में उतनी फिल्मों की शूटिंग नहीं हुई जितनी की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे के बाद अपेक्षित थी। नई फिल्म सिटी को लेकर प्रचार प्रसार का भी खास फायदा प्रदेश को मिलता दिख नहीं रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग ताजमहल परिसर में होने से इस दौरान उत्तरप्रदेश का नाम चमका। जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हुई और वाराणसी में जाकर खत्म हो गई। आमिर खान ने भी अपनी अधूरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के एक दो सीन दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पूरे किए। इन दिनों प्रतीक गांधी और जैकी श्राफ दिनों अपनी फिल्म ‘अतिथि भूतो भव:’ की शूटिंग मथुरा में कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश बनी फेवरिट लोकेशन
अनलॉक के बाद हिंदी सिनेमा की फेवरिट लोकेशन बनी है मध्यप्रदेश। कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़', विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी', नुशरत भरुचा की फिल्म 'छोरी' जैसी की शूटिंग वहां चल रही है। विकी कौशल और मानुषी छिल्लर भी अपनी एक फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में ही करने वाले हैं।
गोवा में लगा सितारों का मेला
गोवा भी अनलॉक के बाद हिंदी फिल्मों की शूटिंग का बड़ा केंद्र रहा। तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' का पहला लुक जो मंगलवार को जारी किया गया, उसकी शूटिंग वहीं चल रही है। रोहित शेट्टी अपनी फिल्म 'सर्कस' को लेकर गोवा पहुंचे हुए हैं। गोवा जाकर शूटिंग शुरू करने वालों में सबसे आगे रहे कलाकारों में दीपिका पादुकोण भी शामिल रहीं जिन्होंने शकुन बत्रा वाली फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गोवा में ही की।