फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में पति संग घर लौट रही मशहूर अभिनेत्री का पीछा कर घर में घुसे बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2021 10:18 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 02 Feb 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
New Delhi TV actor files complaint after four men stalk her at night barge into her home
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी दिल्ली में कार सवार बदमाशों ने पति संग घर लौट रही प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री का छह किलोमीटर तक पीछा किया। यही नहीं बदमाश बेखौफ होकर अभिनेत्री के घर में घुस गए और काफी देर तक परिवार के साथ गाली गलौज किया। 

New Delhi TV actor files complaint after four men stalk her at night barge into her home
प्रतीकात्मक तस्वीर

घटना की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात प्रशांत विहार थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश शराब के नशे में थे। पुलिस ने अभिनेत्री के पति की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज किया है।

New Delhi TV actor files complaint after four men stalk her at night barge into her home
दिल्ली पुलिस

बदमाशों द्वारा पीछा करने के कारणों की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। अभिनेत्री अपने पति के साथ रोहिणी सेक्टर 14 प्रशांत विहार में रहती हैं। उन्होंने कई मशहूर टीवी सीरियल व फिल्मों में काम किया है। उनके पति कारोबारी हैं। रविवार रात को पत्नी के साथ वह रूपनगर स्थित मामा के घर गए हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Delhi TV actor files complaint after four men stalk her at night barge into her home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

रात करीब डेढ़ बजे दोनों कार से प्रशांत विहार स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह पीतमपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल के समीप पहुंचे तो कार सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। नशे में घुत बदमाश कार में चिल्ला रहे थे और अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहे थे। बदमाशों ने कई बार अपनी कार से उनकी कार को टक्कर भी मारी।

विज्ञापन
New Delhi TV actor files complaint after four men stalk her at night barge into her home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री के पति ने बताया कि देर रात होने के कारण बदमाशों से उलझने के बजाए घर जाना ही सही समझा। लेकिन बदमाश बेखौफ होकर तेज रफ्तार में उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही हमने अपनी कार को घर के अंदर घुसाया तब तक दुस्साहसी बदमाशों ने भी अपनी कार को घर में घुसा दिया, और कार से निकल कर परिवार के सभी सदस्यों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने जान मारने की धमकी भी दी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed