फिल्मी सितारों का अपनी सुरक्षा के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करना या बेहतरीन बॉडीगार्ड्स को हायर करना कोई बड़ी बात नहीं है। कई ऐसे सितारे हैं जो प्राइवेट बॉडीगार्ड्स की सुरक्षा घेरे में चलते हैं। कुछ सितारों को मुंबई पुलिस की तरफ से भी खास सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। किसी को विवादों और धमकियों के चलते सुरक्षा देना जरूरी हो जाता है तो ज्यादातर किसी को भीड़ से बचाने के लिए।
ये आम जिंदगी नहीं है: इन सितारों को मिली है खास सुरक्षा, अंबानी परिवार की सिक्योरिटी पर खर्च होते हैं करोड़ों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मुंबई पुलिस की तरफ से खास सुरक्षा प्रदान की गई है। अमिताभ बच्चन हमेशा सुरक्षा के घेरे में चलते हैं। कुछ समय पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बिग बी को धमकी दे दी थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता के बंगले जलसा की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी थी।
कंगना रणौत
पंगा गर्ल कंगना को केंद्र सरकार की तरफ से Y+ श्रेणी की सिक्योरिटी मिली हुई है। कंगना बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री है जिन्हें ये खास सुरक्षा मिली है। 10 से 12 सीआरपीएफ जवान 24 घंटे में अलग-अलग शिफ्ट में उनकी हिफाजत में तैनात रहते हैं। कंगना की सिक्योरिटी पर लगभग 10 लाख रुपये प्रति माह खर्च होते हैं।
किंग खान यानी शाहरुख खान कई बार अपने बयानों के चलते विवादों में आ जाते हैं। फिल्म ‘माई नेम इज खान’ की रिलीज के दौरान शाहरुख खान को धमकियां मिलने लगी थीं जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनका सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया था।
लता मंगेशकर को भी महाराष्ट्र सरकार की तरफ से फुलटाइम सिक्योरिटी प्रदान की गई है। बता दें, सुरों की मल्लिका लता मंगेश्कर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित हैं।

कमेंट
कमेंट X