हनी सिंह एक ऐसे रैपर हैं जिन्होने म्यूजिक जगत में बहुत नाम कमाया। बुजुर्ग लोग एक तरफ जहां हनी सिंह के गाने बिलकुल भी पसंद नहीं करते तो वहीं युवाओं की जुबान पर उनके रैप हमेशा रहते हैं। हालांकि अब हनी सिंह के गाने थोड़े कम ही सुनने को मिलते हैं, लेकिन एक वक्त था जब हनी सिंह ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म से लेकर कई बड़ी फिल्मों के लिए गाने गाए थे। उनके गाने ‘लुंगी डांस’ ने उन्हें इतनी अधिक ख्याति दिलाई की वो रातों-रात कई निर्देशक-निर्माताओं और साथ ही सितारों के पसंदीदा रैपर बन गए और बॉलीवुड में अपनी एक जगह बनाई।
कंट्रोवर्सी: रिहेब सेंटर जाने से लेकर घरेलू हिंसा तक, ये हैं यो यो हनी सिंह के सबसे बड़े विवाद
रिहेब में रहकर आए हनी सिंह
क्योंकि हनी सिंह काफी लंबे समय से म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब थे इसलिए उन्हें लेकर ये खबरें आई कि वो अपने ड्रग्स की लत की वजह से रिहेब में हैं। हालांकि ये सिर्फ एक अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन सिंगर जसबीर जस्सी ने एक बयान देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होने अपने बयान में कहा था, ‘मैं हनी से चंडीगढ़ के एक रिहेब सेंटर में मिला था। किसी ने जसबीर के इस बयान को सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट बताया तो किसी ने इस बात पर मुहर लगाई कि हनी सिंह रिहेब सेंटर में थे।
लिरिक्स को लेकर मचा बवाल
हनी सिंह एक बार नहीं बल्कि कई बार अपने गानों के लिरिक्स को लेकर विवादों में रहें। लोगों ने उन पर ये आरोप लगाया कि वो अपने गानों में डबल मीनिंग इस्तेमाल करते हैं। जिस तरह से वो अपने गाने में औरतों को किसी सामान की तरह दर्शाते हैं उस पर कई एनजीओ ने विरोध जताया और लोगों ने उनकी काफी आलोचना भी की। लेकिन उनके एक गाने को लेकर सबसे अधिक विवाद हुआ। लोगों ने उन पर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगाया। ये उनका और बादशाह का गाना था। हालांकि उन्होने इस बात से साफ इंकार किया कि वो उनकी आवाज है। लेकिन किसी को भी उनकी इस बात पर यकीन नहीं हुआ और ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया।
बादशाह और हनी सिंह के बीच झगड़ा
हनी सिंह ने बादशाह को ‘नैनो’ कार कह दिया था। जिसकी वजह से इन दोनों के बीच बहुत बड़ा झगड़ा देखने को मिला था। इन दोनों ने ‘खोल बोतल’, चार शनिवार और गेट अप जवानी जैसे कई सुपरहिट गाने साथ में बनाए। लेकिन कुछ समय बाद इन दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। लेकिन खबरों की माने तो उनकी मुंह से होने वाली लड़ाई जल्द ही फिजिकल लड़ाई में बदल गई। दिल्ली में हो रही एक पार्टी में ये दोनों आपस में भिड़ गए। दरअसल काफी समय से बाद पर्दे पर नजर आए हनी सिंह जब अपनी फिल्म ‘जोरावर’ के प्रमोशन के लिए स्टेज पर आए तू लोगों ने उनसे पूछा कि बादशाह ने आपको फिल्म जगत में रिप्लेस कर दिया। इस बात का जवाब देते हुए हनी सिंह ने कहा रोल्स रॉयस और नैनो कार की कोई तुलना नहीं है।
हनी सिंह और रफ्तार
एक समय था जब हनी सिंह और रफ्तार दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त थे लेकिन इन दोनों की दोस्ती में तब दरार आई जब हनी सिंह ने सुपरहिट गाने ‘माफिया मुंदीर’ के क्रेडिट में रफ्तार और उस गाने में काम करने वाले दूसरे लोगों को क्रेडिट नहीं दिया और इस गाने से पूरी लाईम लाइट ली।
