सब्सक्राइब करें

हनी सिंह पर केस दर्ज: कोर्ट में पत्नी शालिनी तलवार ने खोला सिंगर का 'कच्चा-चिट्ठा', जानें- क्या लगे हैं आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh wife Shalini Talwar alleges domestic violence here all allegations
हनी सिंह, शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सिंगर और अभिनेता यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके व उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने इस मामले में अभिनेता हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह एवं अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। तीस हजारी स्थित चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने इस मामले में गायक हनी सिंह को पेश होकर 28 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। याचिका में तलवार ने आरोप लगाया है कि वह स्वयं को बाड़े में बंद जानवर की तरह महसूस करती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ घर में क्रूर व्यवहार किया जाता है। तलवार की ओर से अधिवक्ता संदीप कपूर और अपूर्ण पांडे ने अदालत को बताया कि शादी के बाद से ही उनके मुवक्किल के साथ मारपीट किया जा रहा है। अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में अदालत ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया।



ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि हनी सिंह ने इंड्स्ट्री कदम रखने से पहले ही शालिनी से शादी कर ली थी। दरअसल, हनी और शालिनी बचपन के दोस्त हैं और स्कूल के दिनों में दोनों को प्यार हो गया था। हनी और शालिनी स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते थे और पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों के डेटिंग का सिलसिला शुरू हो गया था।

Trending Videos
Yo Yo Honey Singh wife Shalini Talwar alleges domestic violence here all allegations
हनी सिंह

शालिनी ने अपनी याचिका में बताया है कि जब वो स्कूल में पढ़ती थी उस समय हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह भी उसी स्कूल में पढ़ते थे। 2001 में शालिनी और हनी सिंह के बीच प्यार हो गया था। इसके बाद साल 2003-2004 में शालिनी ने बैचलर ऑफ साइंस से अपनी ग्रेजुएशन की। जबकि 2008 में हनी सिंह ने अपनी चार्टर्ड एकाउंटेंस की पढ़ाई पूरी की और नोएडा की एक कंपनी में वो जॉब करने लगे। शालिनी ने बताया कि लगभग दस साल के प्यार के बाद साल 2010 में 14 मार्च को दोनों के घर वालों की मर्जी से सगाई की। इसके बाद 23 जनवरी 2011 में दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में सरोजनी नगर के गुरुद्वारे में शादी कर ली। हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह को म्यूजिक से शुरू से ही प्यार था। म्यूजिक के प्रति उसके प्यार की वजह से ही शालिनी ने भी उसका हमेशा साथ दिया। शादी के कुछ समय बाद ही हनी सिंह के गाने काफी लोकप्रिय हुए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh wife Shalini Talwar alleges domestic violence here all allegations
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

लोग उन्हें यो यो हनी सिंह के नाम से लोग जानने लगे। वहीं, हनी सिंह देश और दुनिया में स्टेज शो फिल्मों में गाने लगे जिससे उनकी कमाई करोड़ों में होने लगी। हनी सिंह अपनी कमाई हमेशा अपने मां-बाप को देते थे। शालिनी का कहना है कि अपनी कमाई से एक रुपया भी अपनी पत्नी को नहीं दिया। शादी के सैलून बाद अब शालिनी ने अपनी याचिका में हनी सिंह और अपने हनीमून के अनुभव के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि उनके एक जानकार जीत कलसी ने हनी सिंह और उसको मॉरिशस का हनीमून पैकेज गिफ्ट किया था। जब दोनों मॉरीशस पहुंचे तो शालिनी को एहसास हुआ कि हनी सिंह का व्यवहार बदला हुआ था वो ज्यादातर चुप और शांत रहने लगे थे। जब शालिनी ने हनी सिंह से उसके बदले हुए व्यवहार के बारे में पूछा ही था कि सिंगर आगबबूला हो गए।

Yo Yo Honey Singh wife Shalini Talwar alleges domestic violence here all allegations
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

शालिनी को बेड पर धक्का देकर चिल्लाने लगा कि 'यो यो हनी सिंह से सवाल करने की हिम्मत किसी की नहीं होती, तो तुम भी मुझसे कभी कोई सवाल मत करना। साथ ही हनी सिंह ने कहा, मैं वैसे ही शादी को लेकर परेशान हूं मैं तो शादी करना ही नहीं चाहता था लेकिन तुमसे वादा किया था तो मुझे शादी करनी पड़ी। इतना बोलकर सिंह होटल के कमरे से बाहर निकलकर बाहर चले गए। इसके बाद लगभग दस-बारह घंटे बाद जब वो वापस आए तो शालिनी ने उससे कमरे में अकेला छोड़कर जाने का कारण पूछा तो हनी सिंह ने बड़ी बेरहमी से शालिनी की पिटाई की। इसके बाद से ही दोनों के संबंध बेहद खराब हो गए।

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh wife Shalini Talwar alleges domestic violence here all allegations
शालिनी, हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

शालिनी का कहना है कि बहुत ज्यादा फेमस हो जाने के बाद हनी सिंह ने कई महिलाओं के साथ जिस्मानी संबंध भी बना लिए थे। यही नहीं सिंगर हमेशा अपनी शादी की बात लोगों से छुपाते थे। शालिनी ने अपनी याचिका में एक किस्से का जिक्र करते हुए बताया कि उसकी शादी के पहले करवाचौथ का व्रत जब उसने रखा था तो हनी सिंह एक शो के लिए दुबई गया हुआ था।  लेकिन जब वो वापस आया तो हनी सिंह और एक लड़की की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें उसके बैग से मिलीं थीं। शालिनी ने जब उससे इस बात को लेकर सवाल किया। जिस दिन वो पूरे दिन भूखी प्यासी रहकर उसकी सलामती का व्रत रख रही थी उसी दिन उसी समय वो किसी ओर महिला के साथ जिस्मानी संबंध बना रहा था, तो हनी सिंह ने पास में रखी शराब की बोतल शालिनी की तरफ फेंक के मारी, शालिनी के पीछे हट जाने की वजह से बोतल जमीन से लगकर टूट गई लेकिन कुछ कांच के टुकड़े उसे लगे और वो घायल भी हुई।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed