{"_id":"610a41de8ebc3e88d2730234","slug":"malvika-mohanan-birthday-south-indian-actress-has-charmed-fans-with-her-beauty-know-some-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malavika Mohanan Birthday: इनकी एक मुस्कुराहट पर दिल हार बैठते हैं फैंस, साउथ की पॉपुलर हीरोइन हैं मालविका मोहनन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malavika Mohanan Birthday: इनकी एक मुस्कुराहट पर दिल हार बैठते हैं फैंस, साउथ की पॉपुलर हीरोइन हैं मालविका मोहनन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मालविका मोहनन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
4 अगस्त 1993 में जन्मीं दक्षिण भारतीय फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा मालविका मोहनन आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। मालविका एक प्रतिभावान अभिनेत्री होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश कलाकार मानी जाती हैं। केरला में जन्मीं मालविका मुंबई में पली बढ़ीं। उन्होंने मुंबई के विलसन कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है। वो मशहूर कोरियोग्राफर केयू मोहनन की बेटी हैं। हालांकि स्टार किड होने के बाद भी मालविका ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो अपने साड़ी और मॉडर्न लुक से भी लोगों का दिल चुरा लेती हैं। मालविका ने साल 2013 में मॉलीवुड फिल्म 'पत्तम पोले' के साथ फिल्मों में कदम रखा था। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर सफल नहीं हो पाई थी।
बेहद खूबसूरत और प्रतिभावान हैं मालविका मोहनन
साल 2017 में मालविका को माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में काम करने का मौका मिला और इस फिल्म के साथ ही उन्होंने लोगों के बीच अपना पहचान बना ली। इस रोल के लिए उनका मुकाबला दीपिका और कंगना से था, लेकिन ये फिल्म उनकी झोली में आ गिरी। इस फिल्म के लिए मालविका ने बहुत मेहनत की थी। उन्होंने महज 15 दिन में 8 किलो वजन घटाया था और रोल मे फिट बैठने के लिए 10 दिन तक अपने बाल नहीं धूले थे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें।
2 of 5
मालविका मोहनन
- फोटो : instagram/malavikamohanan_
मालविका को पहली फिल्म मिलने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। अपनी पहली फिल्म के बारे में बताते हुए मालविका ने कहा था, 'मैं उन दिनों कॉलेज में थी और मुझे पता नहीं था कि मुझे किस दिशा में जाना है। हम लोग घर में मलयालम फिल्में खूब देखते हैं और मैं ममूटी सर की बहुत बड़ी फैन रही हूं। वो बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। हम लोग उनकी एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग देखने गए हुए थे। वहीं उन्होंने मुझे देखा और अपने पास बुलाया। वह मुझसे देर तक बातें करते रहे और मुझे यहां वहां चलाकर देखा और उसे शूट भी कर लिया। बाद में ये सब उन्होंने फिल्म निर्देशक के पास भेज दिया। इस तरह मुझे उनके बेटे दुलकर सलमान के साथ अपनी पहली फिल्म मिली।
3 of 5
मालविका मोहनन
- फोटो : instagram/malavikamohanan_
मालविका ने तमिल फिल्मों में डेब्यू रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' के साथ किया था। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन कार्थिक शुभराज ने किया था। इस फिल्म में वो नवाजुद्दीन सिद्दिकी के बहन के किरदार में थी। मालविका का कहना था कि वो जानती थी कि इस फिल्म में उनका बड़ा रोल नहीं है लेकिन वो रजनीकांत के साथ एक फिल्म करना चाहती थीं। इन फिल्मों से मालविका ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मालविका मोहनन
- फोटो : instagram/malavikamohanan_
बता दें कि मालविका आज के समय में विजय सेतुपति को अपना पसंदीदा कलाकार मानती हैं। उनका मानना है कि वो जिस तरह के किरदार चुनते हैं वो बेहद दिचस्प है। मालविका ने दक्षिण भारत की कई फिल्मों में काम किया है और वो हिंदी फिल्मों में भी काफी दिलचस्पी रखती हैं। उन्हें Nirnayakam 2015 फिल्म के लिए स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिल चुका है।
एक रिपोर्ट के अनुसार मालविका एक मिलियन डॉलर की मालकिन हैं और एक फिल्म के करीब 5 लाख रुपये लेती हैं। उन्हें घूमने के लिए गोवा, लंदन और पेरिस बहुत पसंद है। साथ ही उन्हें डांसिंग और गाने सुनने का बहुत शौक है। मालविका सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।