बॉलीवुड में प्यार के अफसाने औऱ शादियां अक्सर चर्चा का विषय होते हैं। इंडस्ट्री में रातों-रात रिश्ते जुड़ भी जाते हैं और टूट भी जाते हैं। बॉलीवुड से सामने आने वाले शादियों के किस्से भी कई बार लोगों को हैरान करते हैं। कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अब तक शादी नहीं की और अकेले ही जिंदगी गुजार दी। तो कुछ ऐसे भी हैं, जो तलाक लेकर सिंगल जिंदगी का मजा ले रहे हैं। दूसरी तरफ वो सितारे हैं जो कई शादियां कर चुके हैं। आज हम आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने दो या उससे ज्यादा शादियां की हैं।
रिकॉर्ड शादियां: ब्याह रचाने में सबसे माहिर हैं ये बॉलीवुड सितारे, इस सिंगर की नहीं टिकी एक भी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर कुमार
इस सूची में सबसे पहला नाम मशहूर गायक किशोर कुमार का लिया जाता है। किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और गायिका रूमा गुहा ठाकुरता से 21 साल की उम्र में ही कर ली थी। फिर 1960 में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला से कोर्ट में दूसरी शादी की। 1969 में मधुबाला का देहांत हो गया और उसके बाद किशोर कुमार ने 1976 में बॉलीवुड एक्ट्रेस योगिता बाली से ब्याह रचाया। यह शादी सिर्फ दो साल तक ही चली। योगिता बाली से तलाक लेने के दो साल बाद किशोर कुमार चौथी बार दूल्हा बने और बॉलीवुड अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर से 1980 में शादी की।
कबीर बेदी
कबीर बेदी ने भी किशोर कुमार की तरह चार शादियां की हैं। इस मामले में वो कितने आगे हैं इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने 70 साल की उम्र में चौथी शादी की है। उनकी पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई थी। इसके बाद दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। यह शादी भी बहुत दिनों तक नहीं चल सकी और कबीर ने 1990 के दशक में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से कर ली। 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव इन में रहने के बाद अब दोनों शादी कर चुके हैं।
संजय दत्त
संजय दत्त ने अब तक तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी, जिनकी 1996 में ब्रेन ट्यूमर की वजह से मौत हो गई थी। बाद में 1998 में संजय दत्त ने रिया पिल्लई से दूसरी शादी की और 2005 में उन्होंने तलाक ले लिया। 7 फरवरी 2008 को संजय दत्त ने एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में मान्यता दत्त से ब्याह रचाया। मान्यता से उन्हें दो बच्चे हैं और उनकी फैमिली लाइफ खुशहाल है।
लकी अली
दिग्गज अभिनेता महमूद के बेटे और 90 के दशक के बेहतरीन सिंगर और म्यूजिक कंपोजर लकी अली ने भी तीन शादियां की थी। साल 1996 में लकी ने अपने पहले एलबम ‘सुनो’ में काम करने वाली एक्ट्रेस मेघन जेन मकक्लियरी से पहली शादी की थी। कुछ सालों बाद लकी और मेघन अलग हो गए। कुछ साल अकेले रहने के बाद लकी अली को फिर से इनाया नाम की एक पर्शियन महिला से प्यार हो गया और इस महिला से लकी ने दूसरा निकाह किया। लेकिन ये रिश्ता भी न चल सका और कुछ साल बाद लकी ने इनाया को भी तलाक दे दिया। साल 2010 में उन्होंने ब्रिटिश ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की, लेकिन ये शादी भी टूट गई।