बॉलीवुड स्टार्स अपने किरदारों की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बनाते हैं। कई बार तो इन कैरेक्टर्स के नाम लोगों के मन में बस जाते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं जिनके लिए कुछ रील लाइफ नाम बहुत लकी साबित हुए हैं। जब भी ये सितारे इन नामों के साथ बड़े पर्दे पर आए हैं तो इन्हें सफलता ही मिली है। आइए इन सेलेब्स के बारे में इस रिपोर्ट में जानते हैं...
Celebs Reel LIfe Name: बॉलीवुड स्टार्स के लिए लकी हैं ये रील लाइफ नाम, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहती हैं फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन को महानायक, बिग बी और तमाम कई नामों से जाना जाता है। 70 के दशक से लेकर आजतक वह लगातार अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। रील लाइफ नाम विजय से अमिताभ का काफी गहरा नाता है। इस नाम से वह जब भी पर्दे पर लौटे हैं, बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा है। उनकी फिल्म 'दीवार', 'शक्ति', 'आखिरी रास्ता', 'शहंशाह' जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
Sara Ali Khan: जरा हटके जरा बचके को मिले प्यार पर सारा ने फैंस का जताया आभार, अभिनेत्री को याद आई डेब्यू फिल्म
शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। हाल ही में उन्होंने पठान के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जबर्दस्त वापसी की है। किंग खान के लिए राहुल नाम काफी भाग्यशाली रहा है। डर', 'दिल तो पागल है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उनका नाम राहुल ही था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं।
Rupali Ganguli: टीवी की 'अनुपमा' के पति ने एक्ट्रेस की तारीफ में पढ़े कसीदे, पुरानी तस्वीर पोस्ट कर कही यह बात
ऋतिक रोशन को ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। अब तक वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। ऋतिक के लिए रोहित नाम काफी ज्यादा भाग्यशाली रहा है। पहली फिल्म कहो न...प्यार है में उनका यही नाम था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद वह कोई मिल गया है में भी इसी नाम के साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने भी सफलता के झंडे गाड़ दिए थे।
Shahid Kapoor: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में धूम-धड़ाका करेंगे शाहिद कपूर? अभिनेता का जवाब सुन चौंक जाएंगे आप
सलमान खान को हिट मशीन भी कहा जाता है। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में जबर्दस्त कमाई करती हैं। 80 के दशक से अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रेम नाम के साथ उनका काफी गहरा कनेक्शन है। इस नाम से वह जब भी किसी फिल्म में नजर आते हैं तब वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती है। बीवी नं 1', 'जुड़वा', 'हम आपके हैं कौन', 'रेडी', 'पार्टनर' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में उनका नाम प्रेम था। टिकट खिड़की पर यह सारी फिल्में सुपरहिट रही थीं।
Spider Man: स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, बंपर कमाई कर तोड़े रिकॉर्ड

कमेंट
कमेंट X