{"_id":"6798766d82ca163ab50bdeec","slug":"bollywood-stars-relations-with-his-father-hrithik-roshan-rakesh-roshan-ranbir-rishi-kapoor-arjun-boney-kapoo-2025-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Stars Relation: पिता से क्यों डरते थे ऋषि कपूर, ऋतिक के लिए क्यों सख्त रहे राकेश रोशन, जानिए वजह?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Stars Relation: पिता से क्यों डरते थे ऋषि कपूर, ऋतिक के लिए क्यों सख्त रहे राकेश रोशन, जानिए वजह?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:50 AM IST
सार
पिता और बेटे का रिश्ता अब भी हमारे भारतीय समाज में सहज नहीं है। इस रिश्ते में एक दूरी हमेशा बनी रहती है। बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी ऐसा ही होता है। कई बॉलीवुड एक्टर्स हैं, जिनके रिश्ते उनके पिता से सहज नहीं रहे। ऐसा होने के पीछे कुछ वजहें भी जिम्मेदार थीं, उनके बारे में जानिए।
बॉलीवुड के पर्दे पर पिता और बेटे के रिश्ते में अकसर एक तल्खी, दूरी नजर आती है। असल जिंदगी में अभी भी यह रिश्ता ज्यादा बदला नहीं है। यही कारण है कि बॉलीवुड के कुछ स्टार्स के अपने पिता के साथ रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। जानिए, वो कौन-कौन से एक्टर्स हैं।
2 of 5
राकेश रोशन-ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
हाल ही में रोशंस नाम की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एक्टर ऋतिक रोशन ने बताया कि उनके पिता राकेश रोशन काफी सख्त हैं। वह उन्हें प्यार करते हैं लेकिन उसे जाहिर नहीं करते हैं। उन्होंने बचपन में ऋतिक को सख्ती के साथ पाला। हां, आज उनके रिश्ते में एक दोस्ती का एंगल जुड़ गया है। वैसे राकेश रोशन एक सख्त पिता इसलिए बने क्योंकि बहुत कम उम्र में उन पर घर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी, ऐसे में वह अपनी भावनाओं को जाहिर करने से झिझकते हैं।
3 of 5
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर का रिश्ता भी अपने पिता ऋषि कपूर से बहुत अच्छा नहीं था। एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था कि मां (नीतू कपूर) से मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है लेकिन पापा (ऋषि कपूर) से मेरा रिलेशनशिप बहुत अच्छा नहीं था। हां, मैं उनकी रेस्पेक्ट करता था। लेकिन जब उनका निधन हुआ तो मैं बहुत रोया। मैं उनके आखिर समय में उनके साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज कपूर-ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर और राज कपूर के बीच भी रिश्ता कभी सहज नहीं रहा। अपनी आत्मकथा में एक किस्सा ऋषि कपूर अपने पिता से जुड़ा हुआ बताते हैं, जिसमें वह राज कपूर की शराब पीने की आदत का जिक्र करते हैं। साथ ही कहते हैं कि वह अपने पिता से काफी डरते थे। ऋषि कहते हैं, ‘हर रोज मैं परेशान होता जाता था कि आज वो (पिता राज कपूर)’ किस मूड या हालत में घर आएंगे। मैं घबराया हुआ रहता था कि वह शराब पीकर आएंगे और मां से लड़ने लगेंगे। मैं इस वजह से अपने पिता से डरता था।’
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर-बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और बोनी कपूर का रिश्ता भी शुरुआती दौर में अच्छा नहीं था। अर्जुन कपूर एक इंटरव्यू में बताते हैं, ‘पापा पहले बहुत बिजी रहते थे, ऐसे में हमारे रिश्ते को बेहतर बनने का समय नहीं मिला। फिर मम्मी पापा का तलाक हो गया, इससे हमारे रिश्ते में और दूरी आ गई।’ इस समय बोनी कपूर और अर्जुन कपूर के बीच पिता-बेटे से ज्यादा दोस्ती वाला रिश्ता बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।