{"_id":"67986bcaf113b507f1056853","slug":"chhaava-to-release-in-india-simultaneously-as-well-in-russia-rashmika-mandanna-vicky-kaushal-akshaye-khanna-2025-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhaava: फिल्म 'छावा' भारत के अलावा रूस में भी होगी रिलीज? रशमिका-विक्की के प्रशंसकों को 14 फरवरी का है इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhaava: फिल्म 'छावा' भारत के अलावा रूस में भी होगी रिलीज? रशमिका-विक्की के प्रशंसकों को 14 फरवरी का है इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:18 AM IST
सार
Chhaava Release India-Russia: बॉलीवुड फिल्म छावा 14 फरवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित इस ऐतिहासिक फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को अब भारत के साथ रूस में भी रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
छावा भारत के अलावा रूस में भी होगी रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'छावा' को अब भारत के अलावा कथित तौर पर रूस में भी रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रूस में रिलीज किया जाएगा। इस रिलीज को और भी रोमांचक बनाने वाली बात यह है कि देश में रिलीज होने वाली कई अन्य भारतीय फिल्मों के विपरीत, छावा भारत और रूस दोनों में एक साथ रिलीज होगी। इसकी एक साथ रिलीज ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रूस में कैसा प्रदर्शन करती है।
2 of 5
फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना आएंगे नजर
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है, जबकि यश राज फिल्म्स इसके अंतर्राष्ट्रीय वितरण का काम संभालेगी। फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं। यह 14 फरवरी 2025 को भारत के साथ ही रूस में भी रिलीज होगी।
3 of 5
मराठा राजा संभाजी के जीवन पर आधारित है
- फोटो : सोशल मीडिया
छावा एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो मराठा राजा संभाजी के जीवन पर आधारित है, जिसका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। यह शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रूपांतरण है।
लक्ष्मण उटेकर ने फिल्म का निर्देशन किया है
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
14 फरवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल, छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी के रूप में महारानी येसुबाई का किरदार रश्मिका मंदाना निभा रही हैं। मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना और सरसेनापति हंबीराव मोहिते के रूप में आशुतोष राणा नजर आएंगे। वहीं फिल्म में सोयाराबाई के रूप में दिव्या दत्ता और डायना पेंटी जीनत-उन-निसा बेगम (औरंगजेब की बेटी) के किरदार में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।