फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड स्टार्स ने किया लॉकडाउन का समर्थन और 'जनता कर्फ्यू' का उल्लंघन करने वालों पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, पांच खबरें

Wed, 25 Mar 2020 07:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 25 Mar 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Support Nationwide Lockdown and Akshay Kumar Angry On People Who Break Janta Curfew entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार को एलान किया कि रात 12 बजे से देश पूरी तरह से लॉकडाउन (देशबंदी) हो जाएगा। ये लॉकडाउन पूरे तीन हफ्ते यानि 21 दिनों तक रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह एक तरह का कर्फ्यू ही है जो जनता कर्फ्यू से भी ज्यादा सख्त होगा। उन्होंने अपने संबोधन में साफ कहा कि आने वाले 21 दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। कोरोना से बचाव का इसके अलावा कोई और तरीका नहीं है। इस एलान के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी के फैसले का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है।


लॉकडाउन के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे, अमिताभ बच्चन-ऋषि कपूर सहित इन स्टार्स ने की लोगों से अपील
 
Bollywood Stars Support Nationwide Lockdown and Akshay Kumar Angry On People Who Break Janta Curfew entertainment news
Mona Shourie Kapoor - फोटो : Social Media
बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की मौत साल 2012 में कैंसर की वजह से हो गई थी। मोना के बारे में लोगों की जानकारी थोड़ी कम है। कुछ लोगों को तो ये तक लगता है कि वो सिर्फ एक हाउस वाइफ थीं। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि मोना एक सफल बिजनेस वुमन और प्रोड्यूसर रहीं। आज मोना की पुण्यतिथि है।

पहली पत्नी छोड़ बोनी कपूर ने श्रीदेवी संग रचाई थी दूसरी शादी, इंटरव्यू में मोना ने किए थे कई बड़े खुलासे
 
Bollywood Stars Support Nationwide Lockdown and Akshay Kumar Angry On People Who Break Janta Curfew entertainment news
Neetu Chandra - फोटो : instagram

देशभर में कोरोना वायरस की भयावह स्थिति देखने को मिल रही है। जिसके चलते हर कोई डरा और सहमा हुआ है। जिसके चलते बॉलीवुड भी इन दिनों लॉकडाउन है। तो वहीं कई सितारे जो विदेशों में अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे या घूमने के लिए गए हुए थे। वो लोग भी इस वायरस के डर से वापस भारत लौट आए हैं। वहीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा भी कैलिफोर्निया में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग को छोड़कर भारत वापस लौटी है।

कैलिफोर्निया से लौटी इस अभिनेत्री ने सुनाई आपबीती, बताया वहां रहना है कितना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Support Nationwide Lockdown and Akshay Kumar Angry On People Who Break Janta Curfew entertainment news
swara bhaskar - फोटो : Social Media

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को रोकने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 हफ्ते तक पूरे देश में लॉकडाउन का आदेश दे दिया। 21 दिनों तक चलने वाला ये लॉकडाउन एक तरह का कर्फ्यू ही है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस लॉकडाउन जनता कर्फ्यू से भी ज्यादा सख्त होगी। उन्होंने कहा इस वक्त जो जहां है वहीं रुक जाए। पीएम मोदी की ये बात सुनकर अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर को घर की याद आने लगी है।

लॉकडाउन के बाद मुंबई में फंसी स्वरा भास्कर को आई परिवार की याद, बोलीं- मुझे घर जाना है

विज्ञापन
Bollywood Stars Support Nationwide Lockdown and Akshay Kumar Angry On People Who Break Janta Curfew entertainment news
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
देशभर में जहां लॉकडाउन का असर देखा जा रहा है तो वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इसका पालन कर रही। एक तरफ पूरा देश बंद है तो वहीं कुछ लोग इसका पालन सही तरह से नहीं कर रहे।लोग बाहर निकलकर एक दूसरे से मिल रहे हैं। अब ऐसे में अभिनेता अक्षय कुमार का इन लोगों पर गुस्सा फूटा है। अक्षय का कहना है कि ये लोग अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं।

'जनता कर्फ्यू' का उल्लंघन करने वालों पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, कहा- 'इतनी खुंदक आ रही है कि गलत शब्द...'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed